IPL 2026

होना वाला है बड़ा फेरबदल? विदेश से लौटते ही PM मोदी ने बुलाई हाई कमांड मीटिंग, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेश यात्रा से लौटते ही अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. इसके लिए सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है.

ANI
Shanu Sharma

विश्व में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर यूरोप गए थे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज विदेश यात्रा से लौटते ही सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में बदलते हालात की समीक्षा की जा सकती है. 

वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव पर भारत सरकार की नजर बनी हुई है. सरकार ने इस संकट पर नजर रखने और भारत को किसी भी तरह की रुकावट से बचाने के उपाय सुझाने के लिए पहले से ही एक उच्च-स्तरीय अनौपचारिक समूह बना लिया है. इस समूह की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा की जा रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं.

पीएम मोदी के इस बैठक का मकसद?

रक्षा मंत्री की ओर से पहले ही कहा गया था कि सरकार हालात पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि चाहे कच्चा तेल हो, ऊर्जा हो, या आज भी LPG हो, हमारे पास पर्याप्त भंडार है. कोई खास समस्या नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी इस बैठक में इस मामले से जुड़े और अपडेट भी देंगे और सरकार की नई स्ट्रैटजी पर भी चर्चा करेंगे. हालांकि इसके अलावा मोदी 3.0 सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक जून के दूसरे हफ्ते में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव हो सकते हैं. सरकार के नेतृत्व द्वारा मंत्रालयों के कामकाज और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की जा रही है, जिस पर कोई फैसला लिया जा सकता है. हालांकि अभी इस बैठक को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

क्या है बैठक की तैयारी?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पेट्रोल-डीजल, गैस, फर्टिलाइजर, लॉजिस्टिक्स समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. सभी मंत्रालय अपने कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं. पीएम मोदी के तीसरे टर्म के दो साल 10 जून को पूरा हो रहा है. उससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, अमस और पांच राज्यों में हुए चुनाव और पार्टी को मिली हार-जीत पर भी एक बार चर्चा हो सकती है. आज की यह बैठक शाम 4 बजे नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में होने वाली है.