भारत सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा की. इस पुरस्कार की लिस्ट में कई अनसुने नायक शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान से समाज को प्रभावित किया. इस वर्ष पुरस्कारों में कुछ विशेष नाम सामने आए हैं, जिनमें कुवैत की योगा ट्रेनर और सेब सम्राट हरिमान का नाम भी शामिल है. दरअसल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री होते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुरस्कार कला, सामाजिक कामों, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है. इस लिस्ट में कई गुमनाम और अनोखे पद्म पुरस्कार विजेता हैं, जिनमें गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लिबिया लोबो सर्डेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक बजाने वाले गोकुल चंद्र दास, कुवैत की योग शिक्षिका शैखा ए. जे. अल सबाह और उत्तराखंड के यात्रा ब्लॉगर्स ह्यू और कोलीन गैंटज़र का नाम प्रमुख है. इसके अलावा दिल्ली की प्रसिद्ध गायनकोलॉजिस्ट डॉ. नीर्जा भटला को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है.
पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले प्रमुख नाम
यहां उन नामों की सूची दी गई है जिनकी घोषणा शनिवार को की गई थी:
पद्म पुरस्कार क्या होते हैं?
पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिए जाते हैं. ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं.
पद्म पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए जाते हैं.