P C Sorcar: भारत में हजारों जादूगर पैदा हुआ. कई जादूगरों ने बहुत नाम कमाया. उन्हीं जादूगरों में से एक ऐसे जादूगर थे जिसने ब्रिटने को हिला दिया था. आज (23 फरवरी) उस महान जादूगर का जन्मदिन है. आइए उस महान जादूगर के बारे में जानते हैं. हम जिस जादूगर की बात कर रहे हैं उसका नाम पी सी सरकार था. भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनके किस्से आज भी सुनाए जाते हैं.
प्रोतुल चंद्र सरकार (Protul Chandra Sorcar) का जन्म 23 फरवरी को बांग्लादेश (तब बांग्लादेश भारत का हिस्सा था) के तंगोली जिले में हुआ था. आगे चलकर जब उन्होंने अपने जादू से लोगों के दिल में जगह बनाई तो लोग उन्हें पी.सी सरकार के नाम से जाने लगा. जादूगर पी सी गणित में बहुत अच्छे थे लेकिन उन्हें जादूगरी दिखाना ज्यादा पसंद था. इसीलिए वो जादूगर बन गए.
उन्होंने अपने जादू की शुरुआत थियेटर और सर्कल से की थी. वो थियेटर में लोगों को जादू दिखाते थे. धीरे-धीरे लोग उन्हें जानने लगे तो उनका दायरा बढ़ता चला गया. जब क्षेत्रीय स्तर पर लोग उन्हें पसंद करने लगे तो वो खुद को दुनिया का सबसे महान जादूगर बताने लगे.
पी.सी सरकार ने अपने जादू से इंग्लैंड के लोगों को डरा दिया था. ये उस दौर की बात है जब बीबीसी पर पैनोरमा नाम के एक कार्यक्रम प्रसारित होता था. इस कार्यक्रम में पी.सी सरकार ने जादू दिखाया था. जादू ऐसा दिखाया कि ब्रिटेन के लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई. शो को देखने वालों को लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है.
दरअसल, पी. सी सरकार ने एक लड़की को मेज पर लिटा दिया था. इसके बाद उन्होंने लड़की को दो हिस्सों में काट दिया . इसके बाद उन्होंने लड़की का हाथ रगड़ा लेकिन लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इतने में ही कार्यक्रम खत्म हो गया. कार्यक्रम जहां खत्म हुआ था वह सस्पेंस भरा सीन था. लोगों को लगा कि टीवी पर लाइव मर्डर हुआ है.
लोगों ने बीबीसी दफ्तर पर फोन पर फोन लगाना शुरू किया और कहा कि उन्होंने टीवी में मर्डर होते देखा है. इसी कारण पी.सी सरकार दुनिया में और भी प्रसिद्ध हो गए थे. कार्यक्रम को लेकर बाद में स्पष्टीकरण जारी करके कहा गया था कि प्रसारण के लिए जितना समय था उतने में ही उतना ही कार्यक्रम प्रसारित किया जा सकता था.
अमेरिका से लेकर यूरोप के लोगों ने पी सी सरकार के जादू को देखा है. 1970 तक आते-आते उनकी तबियत खराब हो गई थी. डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ट्रैवल न करने की सलाह दी थी. लेकिन 6 जनवरी 1970 को जापान में इंद्रजाल शो करके जैसे ही बाहर निकले उन्हे हार्ट अटैक और उनकी मौत हो गई.