menu-icon
India Daily

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? यहां करें चेक

आज 6 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. हालांकि प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? यहां करें चेक
Courtesy: ANI

Petrol Diesel Price Today: हर दिन की तरह आज भी यानी 6 फरवरी 2026 को भी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. जारी किए गए नए रेट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की किमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत की बात करें तो यह 87.67 रुपये प्रति लीटर है. 

अगर आप भी अपने गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के रेट को चेक कर लें. हालांकि हर राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम टैक्स की वजह से अलग होते हैं और इसका निर्धारण सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा किया जाता है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टेंशन का असर पेट्रोल-डीजल पर कितना पड़ा आज हम चेक करते हैं. 

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.45 0
मुंबई ₹103.54 0.04
चेन्नई ₹100.85 -0.1
गुड़गांव ₹95.50 -0.3
नोएडा ₹94.77 0
बेंगलुरु ₹102.96 0
भुवनेश्वर ₹101.11 0
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0.04
जयपुर ₹104.72 0
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹106.11 0.68
तिरुवनंतपुरम ₹107.33 0.01

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹92.02 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.40 -0.21
गुड़गांव ₹87.97 -0.29
नोएडा ₹88.01 0
बेंगलुरु ₹90.99 0
भुवनेश्वर ₹92.60 0
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹92.32 0.65
तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0

कैसे जानें अपने शहर की कीमत ?

अगर आपका भी गाड़ियों से जुड़ा व्यापार है और आप हर रोज पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो आप घर बैठे इसके दाम को चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से एक नंबर पर एक खास मेसेज भेजना होगा. जिसकी जानकारी नीचे दे दी गई है. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेज दें. वहीं BPCL ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिख कर 92231 12222 पर भेज दें. इसके बाद आपको पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट के बारे में जानकारी आपके फोन पर मिल जाएगी. वहीं अगर आपको डीलर कोड नहीं पता है तो यह आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.