Amit Malviya Viral Tweet: हाल ही में BJP की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर केस को लेकर ममता बनर्जी सरकार आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में बताया कि CBI जांच में मेडिकल कॉलेजों में 200 करोड़ रुपये के अंग तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है.
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट पर कहा, "सीबीआई की जांच में अस्पताल में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 200 करोड़ रुपये का अंग तस्करी रैकेट एक्टिव था जिसके प्रमुख कॉर्डिनेटर डॉक्टर संदीप घोष था और ममता बनर्जी उसे बचाने की कोशिश कर रही थीं. आगे अमित मालवीय सवाल करते हैं कि क्या रेप पीड़िता ने इस अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया था इसलिए उसकी रेप और हत्या कर दी गई.
CBI probe in the RG Kar Medical College & Hospital hints at over 200 crore rupee organ trade nexus in Bengal Medical Colleges. Dr Sandip Ghosh, the former Principal of RG Kar Medical College & Hospital, who Mamata Banerjee desperately wanted to protect, is the chief coordinator… pic.twitter.com/g6BvMrRfHa
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 13, 2024Also Read
आगे पोस्ट में अमित मालवीय पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि उन्हें इसके बारे में पता होना चाहिए वरना वह अक्षम हैं और तुरंत हटा देना चाहिए. इसके साथ उन्होंने घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद तीन डॉक्टर सौत्रिक रॉय, अविक दे और सौरव पॉल के बारे जांच करने के लिए कहा जिनके राजनीतिक संबंध होने की बात हो रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई की जांच में पता चला है कि कि अज्ञात शवों से अंग निकालकर उन्हें अवैध रूप से बेचा जाता था.
आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में विपक्षी दलों ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई तरह सवाल उठाए हैं. वहीं, जांच एजेंसियां मामले को लेकर गहराई से छानबीन कर रही हैं.