menu-icon
India Daily

19 ब्रह्मोस, क्रिस्टल मेज मिसाइलें और 100 आतंकी ढेर, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को कैसे कर दिया पस्त?

पाकिस्तान की रणनीति थी कि भारत को 48 घंटे में झुका देंगे, लेकिन सच यह है कि भारत ने 8 घंटे में ही पाकिस्तान की हिम्मत तोड़ दी. राफेल से लेकर ब्रह्मोस तक, S-400 से लेकर क्रिस्टल मेज जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों तक भारत ने ऐसा हमला बोला कि आतंक के अड्डे चकनाचूर हो गए, एयरबेस ध्वस्त हो गए और दुश्मन के मंसूबे जलकर राख हो गए.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
19 ब्रह्मोस, क्रिस्टल मेज मिसाइलें और 100 आतंकी ढेर, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को कैसे कर दिया पस्त?
Courtesy: Pinterest

Operation Sindoor: सिर्फ आम दिन नहीं था, बल्कि वो सुबह थी जब भारत ने दिखा दिया कि अब देश की सरहदों के पार से आने वाली हर गोली, हर धमकी और हर आतंक का जवाब उसी की भाषा में मिलेगा. वर्षों से सीमा पार से आतंक की आग में झुलसता भारत अब चुप नहीं बैठा. इस बार जवाब दिया गया, तेज, सटीक और ऐसा कि पाकिस्तान को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस ऐतिहासिक सैन्य अभियान को नाम मिला  ऑपरेशन सिंदूर. यह एक सामान्य एयरस्ट्राइक या सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी. यह थी एक तीव्र गति से चलने वाली, बहु-स्तरीय, हाईटेक सैन्य कार्रवाई, जिसमें थल, जल और वायु  तीनों सेनाओं ने एक साथ दुश्मन को उसकी सरजमीं पर घुसकर जवाब दिया.

पाकिस्तान की रणनीति थी कि भारत को 48 घंटे में झुका देंगे, लेकिन सच यह है कि भारत ने 8 घंटे में ही पाकिस्तान की हिम्मत तोड़ दी. राफेल से लेकर ब्रह्मोस तक, S-400 से लेकर क्रिस्टल मेज जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों तक भारत ने ऐसा हमला बोला कि आतंक के अड्डे चकनाचूर हो गए, एयरबेस ध्वस्त हो गए और दुश्मन के मंसूबे जलकर राख हो गए.

यह कहानी सिर्फ बमों और मिसाइलों की नहीं, बल्कि एक नए भारत की है जो अब सिर्फ सहता नहीं, जवाब देता है और ऐसा कि दुनिया देखती रह जाती है.

क्या हुआ था ऑपरेशन सिंदूर में?

7 मई की सुबह भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. ये कार्रवाई जवाब थी उन आतंकवादी गतिविधियों का, जिनमें भारतीय नागरिकों और सैनिकों को नुकसान पहुंचा.

4 दिन में भारत ने क्या-क्या किया?

  1. 13 पाकिस्तानी एयरबेस पर निशाना साधा गया.
  2. 6 पाकिस्तानी फाइटर जेट, जिनमें F-16 और चीनी विमान शामिल थे, मार गिराए गए.
  3. 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, 9 आतंकी शिविरों को नष्ट किया गया.
  4. 19 ब्रह्मोस और कई SCALP मिसाइलें पाकिस्तान के ठिकानों पर दागी गईं.
  5. पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली, जिनमें HQ-9 जैसे आधुनिक रडार शामिल थे, नष्ट कर दिए गए.
  6. पाकिस्तान की मिसाइलें भारत की एयर डिफेंस ने हवा में ही नष्ट कर दीं – एक भी नुकसान नहीं हुआ.

भारतीय ताकत का प्रदर्शन

भारत ने इस ऑपरेशन में अपने सबसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया;

  1. राफेल फाइटर जेट
  2. एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम
  3. एम777 हॉवित्जर तोपें
  4. इजरायली और पोलिश ड्रोन्स

क्रिस्टल मेज जैसी स्मार्ट मिसाइलें, जो छोटे छेद से अंदर घुसती हैं और भीतर से पूरा ढांचा तबाह कर देती हैं.

पाकिस्तान का पलटवार क्यों फेल हुआ?

पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस' नाम से जवाबी हमला शुरू किया, पर ये 8 घंटे में ही फेल हो गया. भारतीय सेना की तैयारी इतनी मजबूत थी कि पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा.

क्यों था ये ऑपरेशन खास?

भारत ने सिर्फ आतंकवादियों को ही नहीं, बल्कि उनके सुरक्षा कवच, एयरबेस और तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया.

ये पहला मौका था जब भारत ने सीमा पार इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और पाकिस्तान की जमीन पर घुसकर आतंकी अड्डों को जड़ से खत्म किया.

सेना, वायुसेना और नौसेना — तीनों ने एक साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया.

आगे क्या?

सरकार ने सेना को लंबी दूरी की मिसाइलें, ड्रोन और गोला-बारूद का स्टॉक बढ़ाने की अनुमति दे दी है. यह संकेत है कि भारत अब किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है.

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह भारत का साफ संदेश था:
"अब चुप नहीं बैठेंगे, जवाब उसी भाषा में देंगे जो दुश्मन समझे."