menu-icon
India Daily

'पहले से दो बच्चों के पिता फिर भी शांदी का झांसा देता रहा', नासिक TCS कांड में पीड़िता ने किया खुलासा

नासिक के टीसीएस कांड में एक पीड़िता ने बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाएं और अपने शादीशुदा होने की बात की छुपाई.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'पहले से दो बच्चों के पिता फिर भी शांदी का झांसा देता रहा', नासिक TCS कांड में पीड़िता ने किया खुलासा
Courtesy: Grok AI

नासिक में TCS की यूनिट में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले कॉलेज के दिनों में वह एक आरोपी युवक से मिली थी. दोनों की दोस्ती हुई, जिसे आरोपी ने बाद में शादी का झांसा देकर आगे बढ़ाया.

आरोपी ने पीड़िता के साथ जुलाई 2022 में जबरदस्ती करने की कोशिश की. उस समय आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन इस बात को छिपाकर उसने शादी करने का वादा किया. इस दौरान पीड़ित को उसकी सच्चाई के बारे में कुछ भी पता नहीं था. 

क्या है पीड़िता का आरोप?

पीड़िता ने बताया कि टीसीएस नासिक यूनिट में नौकरी मिलने के बाद दोनों साथ में काम करने लगे. अगस्त 2024 में आरोपी ने पीड़िता को एक रिसॉर्ट में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद फरवरी 2026 में पीड़िता को आरोपी की असली स्थिति का पता चला.

आरोपी की पत्नी ने खुद उससे संपर्क किया, तब पता चला कि आरोपी के दो बच्चे भी हैं. जब पीड़िता ने आरोपी से इसकी चर्चा की, तो उसने साफ कहा कि उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अपने दो अन्य सहकर्मियों के साथ कंपनी की कैंटीन में अक्सर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था.

मामले पर जांच जारी

मामले में आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी है. निदा खान के वकील ने दलील दी कि एक महिला पर दूसरी महिला की मर्यादा भंग करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता. वकील ने यह भी बताया कि निदा खान दो महीने की गर्भवती हैं, जिसे जमानत का आधार बनाया गया है. नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम निदा खान की तलाश में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में पहुंची है.

पुलिस ने उसके पति से भी पूछताछ की. टीसीएस कंपनी ने स्पष्ट किया कि निदा खान एचआर मैनेजर नहीं थी. कंपनी के अनुसार, वह एक सामान्य कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी. नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.