PM Modi Cabinet List: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के साथियों ने भी शपथ ली है. अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर के साथ PM के कुल 71 सहयोगियों ने शपथ ले ली है.
तीसरे टर्म की मोदी सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है. इसके साथ ही 5 नेताओं ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली है. वहीं 36 नेताओं को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है.
| PM मोदी के 30 कैबिनेट मंंत्री |
| राजनाथ सिंह |
| अमित शाह |
| नितिन गडकरी |
| जेपी नड्डा |
| शिवराज सिंह चौहान |
| निर्मला सीतारमण |
| सुब्रह्मण्यम जयशंकर |
| मनोहर लाल खट्टर |
| एच.डी. कुमारस्वामी |
| पीयूष गोयल |
| धर्मेंद्र प्रधान |
| जीतन राम मांझी |
| राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) |
| सर्बानंद सोनोवाल |
| डॉ. वीरेंद्र कुमार |
| राम मोहन नायडू किंजरापु |
| प्रह्लाद जोशी |
| जुएल ओरांव |
| गिरिराज सिंह |
| अश्विनी वैष्णव |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| भूपेन्द्र यादव |
| गजेन्द्र सिंह शेखावत |
| अन्नपूर्णा देवी |
| किरेन रिजिजू |
| हरदीप सिंह पूरी |
| डॉ. मनसुख मंडाविया |
| जी. किशन रेड्डी |
| चिराग पासवान |
| सी.आर. पाटिल |
| PM मोदी के 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
| राव इंद्रजीत सिंह |
| डॉ. जितेन्द्र सिंह |
| अर्जुन राम मेघवाल |
| प्रतापराव जाधव |
| जयंत चौधरी |
| पीएम मोदी के राज्य मंत्री |
| जितिन प्रसाद |
| श्रीपद यशो नाइक |
| पंकज चौधरी |
| कृष्णपाल गुर्जर |
| रामदास अठावले |
| रामनाथ ठाकुर |
| नित्यानंद राय |
| अनुप्रिया पटेल |
| वी सोमन्ना |
| चंद्रशेखर पेम्मासानी |
| प्रो. एसपी सिंह बघेल |
| शोभा करंदलाजे |
| किर्तिवर्धन सिंह |
| बनवारी लाल वर्मा |
| शांतनु ठाकुर |
| सुरेश गोपी |
| एल मुरुगन |
| अजय टम्टा |
| बंडी संजय कुमार |
| कमलेश पासवान |
| भागीरथ चौधरी |
| सतीश चन्द्र दुबे |
| संजय सेठ |
| रवनीत सिंह बिट्टू |
| दुर्गादास उइके |
| रक्षा खडसे |
| सुकांता मजूमदार |
| सावित्री ठाकुर |
| तोखन साहू |
| राजभूषण चौधरी |
| भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा |
| हर्ष मल्होत्रा |
| नीमूबेन बामनिया |
| मुरलीधर मोहोल |
| जॉर्ज कुरियन |
| पबित्रा मार्गेरिटा |
भारत के संविधान के अनुसार, मंत्रिपरिषद की कुल संख्या लोकसभा सांसदों की संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती. लोकसभा की सदस्य संख्या 543 है, इसलिए मंत्रिपरिषद 81 से अधिक नहीं हो सकती.
पिछली मोदी सरकार में विभागों के फेरबदल के बाद, मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री और 78 मंत्री शामिल थे, जिनमें 29 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 47 राज्य मंत्री शामिल थे.
चुनाव आयोग ने 4 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए थे. इसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं. वहीं NDA को 292 और इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली है. इसके बाद NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव और उन्होंने आज PM पद की शपथ ली. भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में 303 सीटें और 2014 के आम चुनावों में 282 सीटें जीती थीं.