मुंबई में एक महिला ने हाल ही में एयरपोर्ट के पास एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के सात हुए अपने डरावने अनुभव को शेयर किया है. महिला ने एक्स पर पोस्ट कर आपबीती बताई थी. यही पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हे गई है. महिला द्वारा शेयर की गई पोस्ट ने मुंबई में यात्रियों खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
महिला के मुताबिक यह घटना तब घटी जब वह मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से बाहर आई और अपने सफर के लिए एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया. महिला ने बताया कि ड्राइवर ने मीटर से चलने से साफ इंकार कर दिया था और मनमाना किराया मांगने लगा. सफर के दौरान मामला तब और बिगड़ गया ब ड्राइवर बहुत अग्रेसिव और खराब बर्ताव करने लगा.
Disturbing experience with an auto driver after exiting Terminal 2, Mumbai Airport. He refused to use the meter, threatened me near Cargo Signal, and even snatched my phone when I called 100. I have the auto registration number. @MumbaiPolice @MTPHereToHelp @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/nZHjaqKeya
— Kushagra bajpai (@bajpai_kus47690) May 23, 2026Also Read
महिला ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि सहार कार्गो सिग्नल के पास बहस के दौरान ड्राइवर ने उन्हें धमकी दी. हद तो तब हो गई जब महिला ने मदद के लिए पुलिस हेल्पनाइन नंबर 100 पर कॉल करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया. उस डरावने माहौल में खुद को बेबस पाकर महिला ने जैसे-तैसे उस ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया.
इस पूरी घटना के बाद महिला ने अपने इस बुरे अनुभव को इंटरनेट पर साझा किया और मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से उस ऑटो ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है. वहिं मुंबई पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए एक्स पर उनकी इस शिकायत का पब्लिकली जबाव दिया है. पुलिस ने मामला सामने लानेके लिए महिला का धन्यवाद भी किया है. इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए सहार ट्रैफिक डिवीजन को भेज दिया गया है.