नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. एमपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह आज मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एमपी ने बीमारू से बेमिसाल राज्य का सफर तय किया.
अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल का हिसाब दे. 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार ने केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं. मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि जनता मोदी जी को गरीब कल्याण का पुरोधा मानती है. BJP की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है.
बंटाधार और कमलनाथ जवाब दें
अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस के दो दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में क्या क्या? इसका जवाब तो बंटाधार और कमलनाथ देना चाहिए. इन्होंने गरीब कल्याण अभियान को पूरी तरह से अपाहिज कर दिया. इनकी सरकार में 600 करोड़ रुपए का इफको घोटाला हुआ.
गिनाई सरकार की उपलब्धियां
शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दिया गया है. भोपाल-इंदौर में मेट्रो शुरू की गयी. हिंदू में इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई हो रही है. हमारी सरकार ने अमृत सरोवर का निर्माण करवाया है. इसी तरह से उन्होंने कई उपलब्धियां गिनाई.
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: दतिया विधानसभा सीट पर मजबूत है नरोत्तम मिश्रा की पकड़, कांग्रेस ने भी किया 'खेल'