MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भोपाल (Bhopal) में चल रही है. अब इसी को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी बात कह दी है.
कर रहे हैं चर्चा
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कमलनाथ ने कहा, 'हम इस पर सभी से चर्चा कर रहे हैं. हर किसी का काम करने का अपना तरीका होता है. हम चर्चा के बाद मानदंड बनाएंगे.'
#WATCH | Bhopal: On ticket distribution for Assembly elections, former Madhya Pradesh CM & Congress leader Kamal Nath says, "We are discussing it with everyone. Everyone has their own way of working. We will make criteria after the discussion." pic.twitter.com/gOeU3lKqhW
— ANI (@ANI) September 3, 2023
ली जाएगी पूरी जानकारी
यहां ये भी बता दें कि स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में जिला समेत शहर कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्ष और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है. इनसे सीलबंद लिफाफे में दावेदारों के नाम, दावेदारी का आधार, जाति-उप जाति की जानकारी मांगी गई है. बैठक में सभी से प्रत्याशियों के बारे में उनकी राय भी ली जाएगी, इसके बाद ब्लाक अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करके उनका पक्ष लिया जाएगा.
बड़े नेता लेंगे फैसला
बैठक में समिति के सदस्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष भाग ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: निर्वस्त्र घुमाई गई महिला से मिले CM गहलोत, सरकारी नौकरी और 10 लाख की मदद का किया ऐलान