Rajasthan Woman Video: राजस्थान (Rajasthan ) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां गुरुवार को एक आदिवासी महिला को उसके पति ने पीटा, निर्वस्त्र किया और फिर उसे गांव में घुमाया. महिला गर्भवती बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पीड़ित महिला और उसके परिजनों से मुलाकत की है.
सरकारी नौकरी और आर्थिक मददद का ऐलान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं और इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है. ऐसी अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए. इन अपराधियों को त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. इस दौरान गहलोत ने पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ ही उसे सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.
धरियावद में हुआ अमानवीय कृत्य नितांत असहनीय और घोर निंदनीय है। आज धरियावद पहुंचकर पीड़िता से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन और पूरा प्रदेश इस संवेदनशील घड़ी में आपके साथ है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2023
राजस्थान की यह बेटी बहुत बहादुर है और इन दर्दनाक लम्हों का उन्होंने बहुत… pic.twitter.com/0Lkom0lbpC
दिए गए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
सीएम गहलोत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है. घटना के संज्ञान में आते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे.
सवालों के घेरे में पुलिस
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना धारियाबाद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचला कोटा गांव की है. पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि जब वो लोग घटना की एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति कान्हा गमेती के अलावा सूरज, बेनिया, नेतिया, नाथू और महेंद्र के खिलाफ जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला दर्ज कराया है.
यह भी पढ़ें: WATCH: बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज, बोले- शरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार