menu-icon
India Daily

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के गोदाम में लगी भीषण आग, राहत व बचाव कार्य जारी

बुधवार देर रात दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के गोदाम में लगी भीषण आग, राहत व बचाव कार्य जारी

Delhi News: बुधवार देर रात दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अभी तक इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

ठंड के मौसम में भी देश के अलग-अलग शहरों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंगलवार को भी कई शहरों से आग लगने की घटनाएं सामने आईं.  झारखंड की राजधानी रांची के सब्जी बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. आग लग जाने से सब्जी की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं. 

इसके अलावा दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के एक घर में भी मंगलवार की रात आग लग गई थी.

गुजरात के मोरबी में भी मंगलवार को एक आग लगने की घटना हुई थी. मोरबी  के बागथला गांव के पास फैक्ट्री का बॉयलर फटने से यह आग लगी थी.