Allahabad University Bomb Blast: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बुधवार को बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बम बना रहा था छात्र, अचानक हुआ विस्फोट
सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है. बुधवार शाम वह बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
धात्र के खिलाफ दर्ज होगी FIR
उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक अन्य छात्र को मामूली चोट आई है. पुलिस तहरीर के आधार पर प्रभात यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी.