Manipur Rebel Group UNLF Signs Peace Deal: हिंसा की आग में पिछले कई दिनों से जल रहे मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मणिपुर के विद्रोही समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) ने केंद्र सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
शांति समझौते की घोषणा करते हुए अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि मणिपुर का सबसे पुराना घाटी-आधारित सशस्त्र समूह यूएनएलएफ हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है. मैं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनका स्वागत करता हूं और उनकी शांति और प्रगति का मार्ग पर नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
A historic milestone achieved!!!
Modi govt’s relentless efforts to establish permanent peace in the Northeast have added a new chapter of fulfilment as the United National Liberation Front (UNLF) signed a peace agreement, today in New Delhi.
UNLF, the oldest valley-based armed… pic.twitter.com/AiAHCRIavy— Amit Shah (@AmitShah) November 29, 2023Also Read
उन्होंने समूह की ओर से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद यूएनएलएफ कैडरों की ओर से अपने हथियार समर्पण करने का एक वीडियो भी साझा किया है. बता दें कि 3 मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह पहली बार है, जब किसी प्रतिबंधित संगठन ने सरकार के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लिया है.
13 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आठ मैतेई चरमपंथी संगठनों पर मौजूदा प्रतिबंध को बढ़ा दिया था और उन्हें गैरकानूनी संघ घोषित किया था. इन प्रतिबंधित समूहों में यूएनएलएफ भी शामिल था. हालांकि कुछ दिनों बाद 26 नवंबर को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार यूएनएलएफ के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की कगार पर है.