menu-icon
India Daily

मॉल में बुर्का पहनकर लेडीज टॉयलेट में घुसा शख्स, कर रहा था ये गंदा काम, देखें वीडियो

Lulu Mall: युवक ने बुर्का पहनकर महिला शौचालय में प्रवेश कर वीडियो रिकॉर्ड किया. आरोपी की पहचान आईटी क्षेत्र में काम करने वाले 23 वर्षीय अभिमन्यु के रूप में हुई है

Purushottam Kumar
मॉल में बुर्का पहनकर लेडीज टॉयलेट में घुसा शख्स, कर रहा था ये गंदा काम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: केरल स्थित लुलु मॉल से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने बुर्का पहनकर महिला शौचालय में न सिर्फ प्रवेश किया बल्कि वहां जाकर वीडियो भी रिकॉर्ड किया. आरोपी की पहचान आईटी क्षेत्र में काम करने वाले 23 वर्षीय अभिमन्यु के रूप में हुई है. आरोपी युवक ने महिला शौचालय में एक फोन भी छिपा रखा था. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी को 14 दिन की हिरासत
पुलिस ने बताया कि आरोपी आईटी क्षेत्र में काम करता है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा और मार दी गोली, बिहार के अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या

IT कंपनी में काम करता है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक इन्फोपार्क स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता है. उसने बुर्का पहनकर महिला शौचालय में प्रवेश कर अपना फोन एक छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स में रखा और कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उसमें एक छेद किया और फिर शौचालय दरवाजे पर चिपका दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बुर्के में नजर आ रहा है और उसे कई लोगों ने पकड़ रखा है. वीडियो में कुछ लड़कियों को आपत्ति जताते हुए सुना जा सकता है. केरल के जाने-माने मॉल में इस तरह की घटना से महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, अभी संविधान में नहीं मिला स्थाई दर्जा