menu-icon
India Daily

सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा और मार दी गोली, बिहार के अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या

Murder In Bihar: बिहार के बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अररिया जिले के रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने विमल कुमार यादव नामक एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है.

Purushottam Kumar
सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा और मार दी गोली, बिहार के अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या

नई दिल्ली: बिहार के बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अररिया जिले के रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने विमल कुमार यादव नामक एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है. बाइक सवार चार हमलावरों ने पत्रकार के घर पर आकर इस वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सुबह-सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाकर घटना को अंजाम दी है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए नीगंज रेफरल अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें, दो साल पहले मृतक के भाई की भी हत्या कर दी गई थी जिसमें वह मुख्य गवाह थे. आशंका यह भी जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी गई है. विमल कुमार यादव की हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: भारतीय मुसलमानों को लेकर गुलाम नबी आजाद के बयान का बजरंग दल, VHP ने किया स्वागत, कही ये बड़ी बात

दो साल पहले हुई थी भाई की हत्या
दो साल पहले मृतक पत्रकार के भाई गब्बू यादव की भी बदमाशों ने  गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस केस में विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे. इस केस के ट्रायल के दौरान भी बदमाशों ने कई बार गवाही देने से मना की थी.  

'अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश'
इस घटना के बाद अररिया एसपी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. 

इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने लेकर स्थानीय सांसद भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतक पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल में भेजा गया.

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, अभी संविधान में नहीं मिला स्थाई दर्जा