चार धाम यात्रा में से एक केदारनाथ धाम से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां चीड़वासा में अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, जिसकी वजह से करीब 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हैं, जिनका इलाज जारी है.
आशंका जताई जा रही है कि मलबे अभी और भी कई तीर्थयात्री दबे हो सकते हैं. एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. राहत बचाव का कार्य जारी है. यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे का बताया जा रहा है.
इस हादसे के तुरंत बाद इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई. इसके बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का काम कर रही है. इस दौरान मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.
Rudraprayag, Uttarakhand | An accident occurred due to a landslide in Chidwasa on the Kedarnath Yatra route, this morning. The SDRF team reached the spot and took immediate action evacuated 8 injured and took them to hospital. 3 persons lost their lives on the spot, whose bodies…
— ANI (@ANI) July 21, 2024
इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. धामी ने कहा, 'केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत दुखद है. घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है. मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं, हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत बेहतर उपचार करवाने का निर्देश दे दिया गया है. ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एक शोकाकुल परिजनों को यह असमी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें'.
केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 21, 2024
जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि इस पैदल रास्ते वाले मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं. फिलहाल कुछ देर के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है.