Uttarkashi Gangotri Highway Accident : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर चट्टान चूर होकर सड़क पर गिर गई. यह दुर्घटना डबरानी के पास घटी. सड़क पर चट्टानों के गिरने से कई लोग दब गए हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में एक लोग की मौत हो चुकी है. जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं. घायलों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है. चट्टानों के नीचे दबे लोगों का रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा जा रहा है.
उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने और उसके नीचे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी है. सुरक्षा कारणों से वाहनों को रोक दिया गया है. मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा.
Uttarakhand Police tweets, "On receiving information about a stone falling from a hill near Dabrani on Gangotri National Highway and some people being buried under it, Police, SDRF, NDRF teams are present on the spot, rescue work is underway. Vehicles have been stopped for… pic.twitter.com/vZ3kGCBFl2
— ANI (@ANI) May 31, 2024
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है. घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है. अभी भी पहाड़ से पत्थर गिरकर सड़क पर आ रहे हैं. ऐसे में गाड़ियों के आवा जाही को रोक दिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.
गंगोत्री और हर्षिल के बीच सैकड़ों वाहन फंसे हुए है. रास्ते से पत्थर को हटाए जाने के बाद ही गाड़ियों के आवागमन को फिर से शुरू किया जाएगा. सड़क छोटी बड़ी चट्टानों से पट गई है.
घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल भेजा जा रहा है. घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल भेजा जा रहा है. घायलों को हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है. केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबरानी हादसे के कुल 5 घायलों को लाया गया है. पांचों की हालत बहुत ही गंभीर है. कोई भी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है.