MP Crime News: हाथ में तलवार लेकर एक सिरफिरे ने उस लड़की को उसकी शादी से अगवा करने की कोशिश की जिसका उसने बलात्कार किया था. आरोपी के साथ आए उसके दोस्तों ने तलवार और लोहे की छड़ें लहराते हुए महिला को उसकी शादी से पहले उसके घर से घसीट लिया. मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर का है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 22 साल की एक लड़की को उसकी शादी के दौरान अगवा करने की कोशिश की गई. आरोपी की पहचान कालू उर्फ सलीम खान के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि सलीम खान ने पहले लड़की का रेप किया था. इस दौरान उसने वीडियो भी बनाया और पीड़िता को बदनाम किया. बाद में किसी तरह जब लड़की की किसी दूसरे लड़के से शादी हो रही थी, तो आरोपी अपने साथियों के साथ तलवार लेकर मंडप में पहुंच गया और पीड़िता को जबरन घसीटकर ले जाने लगा.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्य आरोपी सलीम और उसके दोस्तों को तलवार और लोहे की छड़ों के साथ देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि जब आरोपी लड़की को जबरन मंडप से उठाकर ले जा रहे थे, तब पीड़िता के घर वालों ने इसका विरोध किया. इस दौरान आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. आरोपियों के हमले में पीड़िता और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं.
घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है. आरोप है कि मुख्य आरोपी सलीम खान अपने साथी जोधा, समीर और शाहरुख के साथ पीड़िता के घर पहुंचा. आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता समेत उसके भाई और मां को बेरहमी से पीटा. तलवार और लोहे की रॉड लहराते हुए पीड़िता को उसके घर से कुछ दूर तक घसीटा.
Ashoknagar, MP📍#LoveJihad
— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) May 31, 2024
Abid Khan raped Hindu woman & recorded the video.
Family of woman fixed her marriage.
🚨So Abid Khah, Abid, Jodha, Saleem & Shahrukh attacked family with swords, dragging woman from home.
CC: @DrMohanYadav51 @sharmarekhahttps://t.co/0Mwyy0iJUz
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पीड़िता के परिजन और खुद पीड़िता ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो भीड़ जमा हो गई. शुरू में आरोपियों ने मदद के लिए आने वालों को धमकाना शुरू किया, लेकिन जैसे-जैसे भीड़ जुटी, आरोपी वहां से भाग निकले. इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की जिससे सगाई हुई थी, उसके परिवार को भी धमकी देते हुए चले गए.
आरोप है कि पूरे मामले की जानकारी जब पीड़िता के परिजन की ओर से पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया. आखिरकार देर रात एक स्थानीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने महिला और उसके पिता की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया. पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 34 के तहत FIR दर्ज की है. फिलहाल, आरोपियों की तलाश की जा रही है.