menu-icon
India Daily

दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM ने महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद पूछा सवाल

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान के दिन भगदड़ मच गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे में दो बार स्थिति की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है.

Gyanendra Tiwari
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM ने महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद पूछा सवाल
Courtesy: Social Media

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस हादसे को लेकर सीधे तौर पर राज्य सरकार से सवाल पूछा है. अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया गया है. इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार से 5 खास अपील की थी. 

मनीष सिसोदिया ने महाकुंभ में मची भगदड़ के पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए सीधा सवाल किया कि आखिर क्या भगदड़ में हुई मौतों की जिम्मेदारी बीजेपी लेगी?

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना?

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- "VVIP लोगों के लिए की गई खास व्यवस्था की तस्वीरें दिखाकर “कुंभ में शानदार व्यवस्था है“ की आत्मप्रशंसा में डूबी भाजपा अब इन मौतों की जिम्मेदारी लेगी?

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सीएम योगी से अपडेट ले रहे हैं. वह सीएम योगी को दो बार फोन कर चुके हैं. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली. 

इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा- "प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है. यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय. ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना."