Madhya Pradesh Cabinet expansion: मध्य प्रदेश में आज दोपहर 3:30 बजे 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इनमें 18 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और 4 अन्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को संभावित मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी है. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 35 निर्धारित है, जिसमें मुख्यमंत्री और दो अन्य डिप्टी सीएम मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अब बारी कैबिनेट विस्तार की है.
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम को तय करने में भी भाजपा ने काफी मशक्कत की थी. आखिरकार 13 दिसंबर को मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. अब चुनाव नतीजों के करीब 22 दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.
कैबिनेट मंत्री
1- प्रदुम्न सिंह तोमर
2- तुलसी सिलावट
3- एदल सिंह कसाना
4- नारायण सिंह कुशवाहा
5- विजय शाह
6- राकेश सिंह
7- प्रह्लाद पटेल
8- कैलाश विजयवर्गीय
9- करण सिंह वर्मा
10- संपतिया उईके
11- उदय प्रताप सिंह
12- निर्मला भूरिया
13- विश्वास सारंग
14- गोविंद सिंह राजपूत
15- इंदर सिंह परमार
16- नागर सिंह चौहान
17- चैतन्य कश्यप
18- राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
19- कृष्णा गौर
20- धर्मेंद्र लोधी
21- दिलीप जायसवाल
22- गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री
25- राधा सिंह
26- प्रतिमा बागरी
27- दिलीप अहिरवार
28- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे. अब 22 दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर लगभग सहमति बन गई है. कहा जा रहा है कि जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उन्हें बुलावा भेजा जा चुका है. कई संभावित मंत्री भोपाल पहुंच भी गए हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद उन्होंने कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दी थी.