menu-icon
India Daily
share--v1

New delhi Lok Sabha Seat : नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीतकर PM तक बने सांसद, इस बार खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू?

New delhi Lok Sabha Seat : नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सुषमा स्वराज की बेटी बासुरी स्वराज को मैदान में उतार दिया है. बासुरी का मुकाबला AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारतीय से है. इस सीट का समीकरण क्या है इसके बारे में बता रहे हैं.

auth-image
Pankaj Soni
New delhi Lok Sabha Seat, Delhi constituency,  Bansuri Swaraj, somnath bharti, aap,नई दिल्ली लोकसभा

New delhi Lok Sabha Seat : नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सुषमा स्वराज की बेटी बासुरी स्वराज को मैदान में उतार दिया है. वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी इस सीट से सांसद हैं. इस बार बीजेपी ने उनको यहां से टिकट नहीं दी है. इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से  AAP के सोमनाथ भारती उम्मीदवार हैं. इन दोनों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकालबला देखने के लिए मिल सकता है. 

राजधानी दिल्ली में 7 लोकसभा निर्वाचन सीट हैं. इसमें से एक नई दिल्ली सीट है. यह सीट साल 1951 में अस्तित्व में आई थी. इसकी खासियत यह भी है कि नई दिल्ली लोकसभा सीट यहां की सबसे पुरानी सीट है. यहां राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, उच्चतम न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें हैं. राष्ट्रीय भवन संग्रहालय, मुगल गार्डन जैसे दर्शनीय स्थल भी यही हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी का साउथ कैंपस, दिल्ली हवाईअड्डा भी इसके दायरे में आता है. दिल्ली की सभी सातों सीट पर छठे चरण में वोटिंग होगी.

इस सीट ने पीएम तक दिया 

नई दिल्ली लोकसभा सीट पहले भी चर्चित सीट रही है. इस सीट से जीतने वाली महिला सांसद सुचेता कृपलानी आगे पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं. अटल बिहारी बाजपेयी 1777 और 1980 में यहां से सांसद थे. एनडीए का नेतृत्व करने के साथ वे देश के प्रधानमंत्री बने. इसी तरह 9वीं और 10वीं लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने मोहिनी गिरी और फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को हराया था. वे देश के केंद्रीय सूचना प्रसार मंत्री गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री तक बने.

नई दिल्ली सीट पर BJP-AAP की लड़ाई

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौता है. दिल्ली की 7 में 4 सीटों पर AAP और 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी. इस सीट पर बीजेपी ने नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी से पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक सोमनाथ भारती को चुनावी मैदान में हैं. 

नई दिल्ली सीट का इतिहास

नई दिल्ली लोकसभा सीट 1951 में बनी थी. इस सीट पर अभी तक 6 बार कांग्रेस और 5 बार बीजेपी को जीत मिली है. 2019 के आम चुनाव में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी इस सीट से जीती थी. उन्हें 5 लाख 3 हजार वोट मिले थे. मीनाक्षी लेखी के सामने कांग्रेस के अजय माकन थे. उन्हें 2 लाख 47 हजार वोट मिले थे. आप प्रत्याशी तीसरे नंबर पर थे. नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी को पहली बार 1991 में जीत मिली थी. इस चुनाव में लाल कृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेश खन्ना को हराया था. बाद में आडवाणी ने इस सीट को छोड़ दिया था, जिसके बाद 1992 में उपचुनाव में यहां राजेश खन्ना को जीत मिली थी. 2004 तक ये सीट बीजेपी के पास रही. 2004 के चुनाव में कांग्रेस के अजय माकन ने यहां बीजेपी की जीत का सिलसिला तोड़ा और कांग्रेस की वापसी कराई. इसके बाद 2009 के चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली. 

नई दिल्ली सीट का जातिगत समीकरण 

नई दिल्ली लोकसभा सीट में 14 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. इनमें से 8 लाख 30 हजार पुरुष और 6 लाख 59 हजार महिला मतदाता हैं. इस क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय करीब छह फीसदी हैं, जबकि अनुसूचित जाति के करीब 21 फीसदी वोटर हैं. अगर सिख समुदाय की बात करें तो 3 फीसदी मतदाता हैं. 

कौन हैं BJP प्रत्याशी बांसुरी स्वराज?

नई दिल्ली की सीट से बीजेपी ने बासुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है. बासुरी पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बांसुरी स्वराज दिल्ली में 1982 में जन्मीं थीं. उन्होंने इंग्लैंड की University of Warwick से इंग्लिश लिट्रेचर में बैचलर किया है. साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई की है. उन्होंने लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री की है.

कौन हैं AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती?

सोमनाथ भारती दिल्ली की आप सरकार में कानून, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं. सोमनाथ भारती आईआईटी दिल्ली एलुमनी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनेट के पूर्व सदस्य रहे हैं. सोमनाथ भारती ने 1997 में आईआईटी दिल्ली से MSC की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की. 

नई दिल्ली सीट से कब और कौन जीता

साल         सांसद                                    पार्टी
1952    सुचेता कृपलानी                        किसान मजदूर प्रजा पार्टी
1957    सुचेता कृपलानी                         कांग्रेस
1962    एमसी खन्ना                                कांग्रेस
1967    एमएल सोढ़ी                              जनसंघ
1871    मुकुल बनर्जी                              कांग्रेस
1977    अटल बिहारी वाजपेयी                 भारतीय लोकदल (जनसंघ)
1980    अटल बिहारी वाजपेयी                 जनता नेशनल पार्टी (जेएनपी)
1984    कृष्ण चंद पंत                             कांग्रेस
1989    एलके आडवाणी                         भाजपा
1991    एलके आडवाणी                         भाजपा
1996    जगमोहन                                   भाजपा
1998    जगमोहन                                   भाजपा
1999    जगमोहन                                   भाजपा
2004    अजय माकन                              कांग्रेस
2009    अजय माकन                              कांग्रेस
2014    मीनाक्षी लेखी                              भाजपा
2019    मीनाक्षी लेखी                              भाजपा