Lok Sabha Elections 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इसके बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक फिल्म के सीन का सहारा लेकर टीएमसी को घेरने की कोशिश की है. टीएमसी के द्वारा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाने पर मालवीय ने टीएमसी को रेपिस्टों की पार्टी कह डाला.
बीजेपी के इस राजनीतिक हमले की आलोचना भी हो रही है. अमित मालवीय का विरोध करने वालों का कहना है कि फिल्म के सीन के सहारे असल जीवन में किसी भी आलोचना करना सही नहीं है.
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' शत्रुघ्न की एक पुरानी फिल्म के रेप सीन को शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, टीएमसी के कार्यकर्ता रियल और रील लाइफ दोनों में रेपिस्टों से भरे हुए हैं. मालवीय ने लिखा, 'आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से मिलिए. टीएमसी रैंक वास्तविक (शाहजहां शेख की तरह) और रील लाइफ दोनों में बलात्कारियों से भरी हुई है. आश्चर्य है कि ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण मार्च में शामिल होने के लिए नहीं कहा.'
Meet @ShatruganSinha, TMC’s candidate from Asansol. TMC rank is full of rapists, both in real (likes of Shahjahan Sheikh) and reel life.
Surprised Mamata Banerjee didn’t ask Shatrughan Sinha to join her on the eve of International Women’s Day for the sham women empowerment march. pic.twitter.com/BRHstki5gS— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) March 10, 2024Also Read
टीएमसी के पूर्व नेता को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. शाहजहां शेख पर संदेशखली में कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है. पीड़ित महिलाओं ने शाहजहां पर जमीन हड़पने उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. संदेशखली में हाल के दिनों में शाहजहां शेख के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. शेख शाहजहां एक महीने से अधिक समय तक फरार रहा और आखिर उसे पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर लिया गया.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव में एकला चलो कि नीति अपनाई है. राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ध्वस्त हो गया है.