menu-icon
India Daily

Lok Sabha Elections 2024: भरतपुर से विधायक ऋतु बनावत BJP के लिए बन सकती हैं सिर दर्द, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के भरतपुर से बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है. बनावत ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

India Daily Live
Lok Sabha Elections 2024: भरतपुर से विधायक ऋतु बनावत BJP के लिए बन सकती हैं सिर दर्द, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को बीजेपी अलग-अलग राज्यों में तैयारी में जुटी है. जयपुर में रविवार को पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया समेत 25 कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. इसी बीच राजस्थान के भरतपुर से बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने भाजपा का सिर दर्द बढ़ दिया है.

ऋतु बनावत बीजेपी के उम्मीदवार रामस्वरूप कोली की राह में रोड डालने के लिए तैयार हैं.   विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी से बगावत कर ऋतु बनावत चुनाव जीतकर अपना लोहा मनवा चुकी हैं. 

निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान 

निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. ऋतु इस बार निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इससे बीजेपी के वोट पर सेंध लगेगी. ऐसे में वह बीजेपी के लिए  टेंशन बन सकती हैं. उन्होंने लोकसभा के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. इससे पहले भी ऋतु ने विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिलने से खफा होकर बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़कर जीता था.

ऋतु बनावत शुरू करेगी जनसम्पर्क यात्रा

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायक ऋतु बनावत ने पिछले दिनों समर्थकों की मीटिंग बुलाई, जिसमें ऋतु बनावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने पर को लेकर रणनीति बनाई. बनावत ने समर्थकों से कहा कि सरकार ने एनसीआर ओट टीटीजेड से भरतपुर को मुक्ति नहीं दिलाई है. ऐसे में भरतपुर के ईंट भट्टा, क्रेशर यूनिट, स्टोन क्रेशर उद्योग पर संकट के बादल छाए हुए हैं. जिस पर विधायक ऋतु बनावत ने ऐलान किया कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जल्द ही लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क यात्रा शुरू करेंगी.

बीजेपी के टिकट बंचवारे से नाराज हैं ऋतु 

बीजेपी ने राजस्थान में 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है. बीजेपी ने इस बार भरतपुर से सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर उनके स्थान पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया है. इससे बयाना विधायक ऋतु बनावत नाराज हैं. उन्होंने बीते दिनों एक मीटिंग बुलाई. इसमें उन्होंने अपने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भरतपुर की बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दलों ने उपेक्षा की है. इसके कारण भरतपुर पिछड़ा है.

ऋतु बनावत कई बार कर चुकी हैं बगावत 

विधायक ऋतु बनावत बीजेपी के खिलाफ लगातार बगावती तेवर दिखाते रही हैं. इसके पहले भी वो कई बार बगावत कर चुकी हैं. पहली बार बनावत ने साल 2013 में बीजेपी से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब बीजेपी के बच्चू सिंह बंशीवाल से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2018 में ऋतु बनावत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, तब भी कांग्रेस के अमर सिंह जाटव से चुनाव हार गईं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऋतु बनावत का टिकट काट दिया, लेकिन इस बार ऋतु निर्दलीय चुनाव जीत गईं.