menu-icon
India Daily

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, गांधी परिवार पर किया तीखा हमला

Smriti Irani On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह दावा किया है कि राहुल गांधी कभी अमेठी नहीं जीतेंगे. इसके साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर भी तीखा हमला बोला है.

Purushottam Kumar
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, गांधी परिवार पर किया तीखा हमला

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी कभी अमेठी नहीं जीतेंगे- स्मृति ईरानी
  • 'गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन 600 रुपए में ली'

Smriti Irani On Rahul Gandhi: कांग्रेस की यूपी इकाई ने यह दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से दावा किया गया था कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. अजय राय के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान सामने आया है. स्मृति ईरानी ने यह दावा किया है कि राहुल गांधी कभी अमेठी नहीं जीतेंगे.

'राहुल अब कभी अमेठी नहीं जीतेंगे'

समाचार एजेंसी  ANI से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अब कभी भी अमेठी नहीं जीतेंगे. स्मृति  ईरानी ने कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी आते हैं, तो वह हार जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी से उम्मीदवार रहूं या नहीं लेकिन गांधी परिवार अब कभी भी अमेठी से लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकता है.

गांधी परिवार पर स्मृति ईरानी का वार

स्मृति  ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी में 30 एकड़ जमीन को महज 600 रुपए में किराए पर लिया और वहां एक शानदार कॉम्प्लेक्स बनाया है. उन्होंने कहा कि उस कॉम्प्लेक्स के मालिक सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह जमीन फैक्ट्री लगाने के नाम पर ली गई थी.