Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने युवाओं को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने देश के युवाओं लिए पांच गारंटी का ऐलान किया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी.
भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 लाख सरकारी नौकरी की पद खाली है लेकिन मोदी की इन पदों पर भर्तियां नहीं कर रहे हैं. हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम इन पदों को भरना होगा. जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच बड़ी गारंटी की भी ऐलान की है.
राहुल गांधी के पांच बड़ी गारंटी में पहली गारंटी भर्ती भरोसा है. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार में आते ही कांग्रेस युवाओं को 30 लाख नौकरी देगी. उन्होंने कहा कि हम एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार तय समय में भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि डिग्री होने के बाद भी देश का हर दूसरा युवा बेरोजगार है, क्योंकि उनके पास सही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं है. राहुल ने कहा कि प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल के अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी. इस ट्रेनिंग के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए हर साल दिए जाएंगे.
कांग्रेस की तीसरी गारंटी पेपर लीक से मुक्ति है. पेपर लीक का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में हालात ऐसे हैं कि सालों तक भर्ती नहीं निकलती है और अगर निकलती है पेपर लीक हो जाती है. हमारी सरकार आने पर कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकने का काम किया जाएगा ताकि करोड़ों युवाओं का भविष्य बेहतर हो.
युवा न्याय
✅ भर्ती भरोसा
✅ पहली नौकरी पक्की
✅ पेपर लीक से मुक्ति
✅ गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा
✅ युवा रोशनी#PehliNaukriPakki pic.twitter.com/qGHCb99dju
— Congress (@INCIndia) March 7, 2024
राहुल गांधी की तीसरी गारंटी गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं की बेहतरी और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है.
कांग्रेस की पांचवी गारंटी का नाम युवा रोशनी है. इस गारंटी के तहत 5 हज़ार करोड़ की राशि से एक फंड बनाई जाएगी. इस फंड से 40 साल से कम उम्र के युवाओं को बिजनेस, स्टार्टअप शुरू करने के लिए मदद की जाएगी.