menu-icon
India Daily

कानून व्यवस्था खराब, बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन? राज्यपाल आनंद बोस ने क्या कहा?

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में मृत पाई गई ट्रेनी डॉक्टर के नाम पर राजभवन में एक कक्ष खोला गया है. उसका नाम 'अभया' दिया गया है. किसी भी डॉक्टर को धमकी मिलती है या डराया जाता है तो वो इस कक्ष में रह सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ी हुई है.

India Daily Live
कानून व्यवस्था खराब, बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन? राज्यपाल आनंद बोस ने क्या कहा?
Courtesy: Social Media

कोलकता में ट्रेनी डॉक्टर से साथ रेप और हत्या को लेकर देशभर में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार निशाने पर हैं. इस बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता सरकार बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिगड़े कानून व्यवस्था के लिए सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है.  राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि उन्हें दो मेडिकल स्टूडेंट्स ने कहा कि उनका परिवार चाहता है कि ये प्रोफेशन छोड़ दें. 

एनडीटीवी से बात करते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में मृत पाई गई ट्रेनी डॉक्टर के नाम पर राजभवन में एक कक्ष खोला गया है. उसका नाम 'अभया' दिया गया है. किसी भी डॉक्टर को धमकी मिलती है या डराया जाता है तो वो इस कक्ष में रह सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ी हुई है. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. 

मेडिकल स्टूडेंट्स डरे हुए हैं

उन्होंने कहा, मेडिकल स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें सुरक्षा को लेकर डर है. कैंपस में सुरक्षा मिलनी चाहिए. कैंपस के अंदर सुरक्षा के इंतजाम ही नहीं हैं. कुछ छात्राओं ने कहा कि उनके माता-पिता प्रोफेशन छोड़ने को कह रहे हैं. उनका कहना है कि जीवन किसी भी प्रोफेशन से ज्यादा जरूरी है. वहीं डॉक्टर गांवों में सेवा करने को इसलिए नहीं तैयार हैं क्योंकि वहां गुंडा गुंगर्दी बहुत है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सड़कों पर राजनीति के नाम पर क्या होता है. यह मेरा काम नहीं है लेकिन इससे समाज में डर फैल रहा है. बंगाल में हिंसा ही हिंसा है.

क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन?

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन को लेकर मांग उठ रही है. इस सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि मांग तो मांग होती है. अब देखते है क्या होता है. राज्यपाल के रूप में स्थितियों को समझता हूं. संविधान में कई सारे विकल्प हैं. मैं लोगों के बीच नहीं आना चाहता हूं, हालांकि जो भी करना होगा मैं संविधान के दायरे में किया जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा कि बंगाल में जो स्थिति बनी है इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं.