menu-icon
India Daily

पलक झपकते ही पहाड़ आया नीचे, देखें लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला Video

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में क्वारब पर डेंजर जोन बन चुका है. गौर करने वाली बात है कि प्रशासन लागातार यहां से मलबा हटाने का काम कर रहा है. बारिश के मौसम में यहां हालात और खराब होना तय है.

hemraj
पलक झपकते ही पहाड़ आया नीचे, देखें लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला Video
Courtesy: @almora police x accoount

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में गुरुवार को बड़े लैंडस्लाइड की खबर है. अल्मोड़ा से करीब 10 किमी दूर क्वारब लगातार डेंजर जोन बन चुका है. इस मार्ग पर यात्रा करना लगातार जान जोखिम में डालने से कम नहीं है. गुरुवार को यहां अचानक लैंडस्लाइड होने से पहाड़ी का एक हिस्सा नीचे गिर गया. राहत की बात ये रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्वारब में पहाड़ी का एक हिस्सा पलक झपकते ही भरभराकर गिरने लगता है. इसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पहाड़ी के गिरने से अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर क्वारब के पास भारी मात्रा में मलवा आ गया. इसके बाद ये सड़क मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बाधित हो गया है. फिलहाल कब तक ये रास्ता खुलेगा इसकी जानकारी नहीं है.

क्वारब पर आए दिन गिर रहा है मलबा
अल्मोड़ा पुलिस ने अपने X अकाउंट से लैंडस्लाइड का वीडियो शेयर किया और बताया कि इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया. जानकारी के मुताबिक ये लैंडस्लाइड सुबह 8 बजे के करीब हुआ.इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रशासन की टीम मलबे को हटाने में जुट गई है. यातायात को वैकेल्पिक मार्गों पर शिफ्ट कर दिया गया है.

 

अल्मोड़ा-बागेश्वर-हल्द्वानी के लोग परेशान
क्वारब मार्ग पर अब आए दिन परेशानी का सबब बन चुका है. आए दिन पहाड़ी में दरार पड़ने के साथ मलबा नीचे की और गिर रहा है. इसके नीचे ही नदी बहती है. उस पर इसका प्रभाव पड़ रहा है. संकरी जगह पर सड़क टूटने की वजह से यहां सड़क और संकरी हो गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ये मार्ग रात को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है ताकि कोई अनहोनी न हो सके.

इससे पहले करीब 15 दिनों के लिए ये मार्ग पूरी तरह से बंद था. लोगों को इस वजह से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. यात्रियों को वैकेल्पिक मार्गों से सफर करने के लिए ज्यादा किराया देना पड़ा.