तृणमूल कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर राहुल गांधी से सवाल किया है. राहुल गांधी ने कठुआ से कोलकाता को लेकर एक सवाल किया, जिस पर तृणमूल कांग्रेस तिलमिला गई है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे. उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
इंडिया ब्लॉक के साथियों ने ममता बनर्जी पर नर्म रुख दिखाया है. रेप केस को लेकर न तो कोई सवाल उठाए हैं, न ही किसी की आलोचना की है. ममता बनर्जी सरकार के एक्शन की तारीफ भी कर रहे हैं, वहीं पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि ममता बनर्जी सरकार, उनके साथ न्याय नहीं कर रही है. राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि आरोपी को बचाने की कोशिश हो रही है, न कि पीड़ितों को न्याय मिल रहा है.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस गलियों में उतरकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है. कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक कथित जमीन आवंटन घोटाले में सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. इसे लेकर तृणमूल के पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने राहुल गांधी से सवाल किया है.
कुणाल घोष ने राहुल गांधी से सवाल किया, 'राहुल गांधी जी, क्या आप अपने सीएम से इस्तीफा देने के लिए कहेंगे? यह भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप है. पश्चिम बंगाल की घटना के बारे में सही जानकारी के बिना, ममता बनर्जी की ओर से उठाए गए कदमों को जाने बिना, आपने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की. अब, क्या आप कृपया अपने सीएम के बारे में कदम उठाएंगे?'
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2024
पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को…
राहुल गांधी ने 14 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, 'कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है. पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.'
So, @RahulGandhi ji, will you ask your CM to resign? This is a gross allegation of corruption. Without having correct information about WB incident, without knowing Steps taken by @MamataOfficial , you made comment in social media. Now, will u kindly take steps regarding your CM? pic.twitter.com/1QPYpE5Y3h
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) August 18, 2024
राहुल गांधी ने सवाल किया था, 'इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?'
राहुल गांधी ने लिखा था, 'हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे. मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए.'
कोलकाता रेप केस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 'कोलकाता में हुई घटना बेहद दुखद, दर्दनाक और अकल्पनीय है. CBI इस केस में छानबीन तेज करे. बंगाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किए हैं. इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसमें शामिल सभी पक्षों द्वारा संवेदनशीलता के साथ निपटा जाना चाहिए.