केरलम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

केरलम विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: केरलम की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारी को धार देते हुए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार अनुभवी दिग्गजों और युवा चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है. 140 सीटों वाले इस चुनावी महासमर में बीजेपी अपने कद्दावर नेताओं को उतारकर दक्षिण के इस राज्य में अपनी सियासी जमीन को और अधिक मजबूत करने के इरादे से मैदान में है.

भाजपा ने मंजेश्वर से के. सुरेंद्रन और कझाकूटम से वी. मुरलीधरन को उतारा है. नेमोम सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे. इन बड़े नामों को मैदान में उतारकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह चुनावी मुकाबले को बेहद गंभीर मान रही है और बड़े उलटफेर की तैयारी में है.

नव्या हरिदास को फिर मिला मौका

कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास उम्मीदवार होंगी. वह पूर्व में वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उन पर पुनः भरोसा जताया है. उनकी सक्रियता कोझिकोड क्षेत्र में पार्टी के लिए काफी अहम साबित हो सकती है.

अन्य महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र 

कन्नूर से सी. रघुनाथ और पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है. इसके अलावा कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन और चेंगन्नूर से एम.वी. गोपकुमार चुनावी रण में उतरेंगे. इन नामों को तय करने से पहले पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय स्तर पर गहन विचार-विमर्श किया है ताकि जीत सुनिश्चित करने वाले चेहरों को मौका मिले.

उत्तर केरल के रणबांकुरे 

वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप और नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन पार्टी के उम्मीदवार होंगे. भाजपा की कोशिश है कि उत्तर केरल के उन क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ बनाई जाए जहाँ अन्य दलों का प्रभाव रहा है. ये स्थानीय चेहरे चुनावी अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे.

केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना निश्चित हुआ है. इसके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. पहली सूची जारी कर बीजेपी ने प्रचार अभियान में बढ़त बनाने की कोशिश की है. अब सबकी नजरें आगामी चरणों के उम्मीदवारों के ऐलान और राज्य में बनते नए चुनावी समीकरणों पर टिकी हुई हैं.

विधानसभा संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 मंजेश्वर के. सुरेंद्रन
3 उदमा मैनुअल मेलोथ
4 कन्हानगड बलराज एम.
6 पय्यान्नूर ए.पी. गंगाधरन
10 अजिकोड के.के. विनोद कुमार
11 कन्नूर सी. रघुनाथ
17 मनंथवाडी (एसटी) पी. श्याम राज
18 सुल्तानबथेरी (एसटी) कविता ए.एस.
20 वडकारा एडवोकेट के. दिलीप
21 कुट्टियाडी रामदास मनलेरी
22 नादापुरम सी.पी. विपिन चंद्रन
23 क्विलांडी सी.आर. प्रफुल कृष्णन
24 पेराम्बरा एम. मोहनन मास्टर
25 बलुस्सेरी (SC) सी.पी. सतीशन
26 एलाथुर टी. देवदास
27 कोझिकोड नॉर्थ नव्या हरिदास
28 कोझिकोड साउथ टी. रनीश
29 बेपोर एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू
30 कुन्नामंगलम वी.के. सजीवन
51 शोरनूर संकु टी. दास
52 ओट्टापालम मेजर रवि
55 मलमपुझा सी. कृष्णकुमार
56 पलक्कड़ सोभा सुरेंद्रन
61 चेलक्करा (SC) के. बालकृष्णन
64 मनलूर एडवोकेट के.के. अनीश कुमार
67 त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल
70 इरिंजालकुडा संतोष चेराकुलम
88 देविकुलम (SC) एस. राजेंद्रन
93 पाला शोन जॉर्ज
95 वैकोम (SC) के. अजित
100 कंजिरापल्ली एडवोकेट जॉर्ज कुरियन
101 पूंजार पी.सी. जॉर्ज
105 अंबलाप्पुझा अरुण अनिरुद्धन
107 हरिपाड संदीप वचस्पति
110 चेंगन्नूर एम.वी. गोपकुमार