menu-icon
India Daily

'नेहरू को अमेरिका में अच्छा स्वागत मिलता था, इंदिरा गांधी को बाहर खड़ा रखते थे', ऐसा क्यों बोल रहीं कंगना ?

पीएम मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना के सवाल पर कंगना ने कहा कि इंदिरा गांधी को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बाहर खड़ा रखते थे. किस तरह से बात करते थे. आज देखिए, हमारे प्रधानमंत्री को किस तरह का सम्मान मिलता है. कंगना रनौत ने कहा कि अगर आप किसी की तारीफ करते हैं इसका ये मतलब नहीं है कि आप किसी का अपमान कर रहे हैं.

India Daily Live
'नेहरू को अमेरिका में अच्छा स्वागत मिलता था, इंदिरा गांधी को बाहर खड़ा रखते थे', ऐसा क्यों बोल रहीं कंगना ?
Courtesy: Social Media

एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है. फिल्म के प्रमोशन के लिए कंगना इंटरव्यू दे रही हैं. इंडिया टूडे से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. पीएम मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना के सवाल पर कंगना ने कहा कि इंदिरा गांधी को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बाहर खड़ा रखते थे. किस तरह से बात करते थे. आज देखिए, हमारे प्रधानमंत्री को किस तरह का सम्मान मिलता है. 

कंगना रनौत ने कहा कि अगर आप किसी की तारीफ करते हैं इसका ये मतलब नहीं है कि आप किसी का अपमान कर रहे हैं. ठीक है, वो वक्त अलग था, दौर अलग था. लेकिन मेरा मानना है कि अगर देश किसी परिवार के हाथ में ना जाकर जनता के हाथ में होता तो शायद ये दौर उतना देरी से नहीं आता. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के दौर पर आधारित है.

'इंदिरा के बजाए नेहरू को अमेरिका में अच्छा स्वागत मिला'

कंगना रनौत ने कहा. 'इंदिरा के बजाए नेहरू को अमेरिका में अच्छा स्वागत मिलता था. हम किसी को जज नहीं कर रहे हैं. हमें जो रिसर्च से पता चला है, हम वही बात कर रहे हैं. राष्ट्रपति निक्सन ने इंदिरा से मिलने के बाद उनके बारे में जो बातें कहीं. वह जानकर आपका दिल दुखेगा. वह हमारी प्रधानमंत्री थीं. वो उनकी दादी नहीं है. पता नहीं वह क्यों जिम्मेदारी लेकर बैठे हैं कि वह हमारी दादी हैं. उनको राजा बेटा के इस किरदार से निकलना पड़ेगा. कंगना ने कहा कि आपको बुरा लगेगा कि राष्ट्रपति निक्सन ने हमारी प्रधानमंत्री को लेकर ऐसा कहा था.'

राहुल गांधी पर क्या बोलीं कंगना?

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी छह सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म इंदिरा गांधी पर आधारित है. फिल्म में इमरजेंसी के दौर को दिखाया गया है. जिसमें उन्होंने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. राहुल गांधी के सवाल पर कंगना ने कहा कि वो टोटल Mess हैं. इंदिरा गांधी की तुलना राहुल गांधी से नहीं की जा सकती है. वे सिर्फ कुर्सी के पीछे पड़े हैं.