Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कश्मी के गुड्डर के जंगल में दो आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है. सूचना मिलने के बाद से ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं.
कश्मीर जोन पुलिस ने एक पोस्ट करते हुए कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डार जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान दल (एसओजी) मौके पर हैं, आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया, "विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की SOG काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।" pic.twitter.com/Dm88DITCkl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है. घायल हुए जवानों में एक सेना के अधिकारी भी हैं. बताया जा रहा है कि गुड्डार इलाके में जो आतंकवादी छिपे हैं वो लश्कर-ए-तैयबा के हैं.
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में आईबी पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था. इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान बताया जा रहा है. बता दें कि रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठिए को देखा.
बीएसएफ ने घुसपैठिए को चुनौती देने के बाद कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उसे सीमा बाड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट भी बरामद हुए. अधिकारियों ने बताया कि इस घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है, जिससे इसके मकसद का पता लगाया जा सके.