नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक और गुड न्यूज दी है. आपको बता दें कि चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद के साउथ पोल पर घूम रहा है. इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि रोवर ने सफलतापूर्वक चांद की सतह पर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है. इसरो ने बताया कि पेलोड LIBS और APSX ठीक तरह से काम कर रहे हैं.
भारत ने रचा था इतिहास
इसरो ने इससे पहले रोवर प्रज्ञान के लैंडर से निकलने का वीडियो भी जारी किया था. यह तस्वीरें लैंडर के इमेजर के कैमरे में कैद हुई थीं. भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रचते हुए 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 25, 2023
All planned Rover movements have been verified. The Rover has successfully traversed a distance of about 8 meters.
Rover payloads LIBS and APXS are turned ON.
All payloads on the propulsion module, lander module, and rover are performing nominally.…
इसरो ने शेयर की तस्वीरें
लैंडिंग के कुछ घंटों के बाद ही विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया था. इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर किया था. इसरो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर विक्रम से निकलकर चांद की सतह पर कुछ इस तरह चला.
Here is how the Lander Imager Camera captured the moon's image just prior to touchdown. pic.twitter.com/PseUAxAB6G
— ISRO (@isro) August 24, 2023
चांद के साउथ पोल पर
लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंड किया था. इस लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बना था जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफलता पाई हो.
यह भी पढ़ेंः क्या पंजाब में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन? राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM मान को सख्त लहजे में दी चेतावनी