Indian Navy Exercise: उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना और UK कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का संयुक्त अभ्यास, समुद्री सुरक्षा सहयोग में नई मजबूती

Indian Navy Exercise: भारतीय नौसेना ने ब्रिटेन के साथ मिलकर उत्तरी अरब सागर में दो दिवसीय पासिंग एक्सरसाइज (PASSEX) की, जिसमें स्टेल्थ फ्रिगेट INS तबर, पनडुब्बी और P8I समुद्री गश्ती विमान ने भाग लिया.

Imran Khan claims
social media

Indian Navy Exercise: 9 और 10 जून 2025 को उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के बीच एक उच्च स्तरीय साझा नौसैनिक अभ्यास ‘पासेज एक्सरसाइज’ (PASSEX) आयोजित किया गया. इस द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट INS तबर, एक पनडुब्बी और समुद्री निगरानी विमान P8I ने हिस्सा लिया.

इस अभ्यास में ब्रिटिश रॉयल नेवी के अत्याधुनिक युद्धपोत HMS Prince of Wales और फ्रिगेट HMS Richmond शामिल रहे. इन दोनों जहाजों की मौजूदगी ने इस अभ्यास को रणनीतिक दृष्टिकोण से और भी महत्वपूर्ण बना दिया.

अभ्यास के दौरान हुए प्रमुख सैन्य संचालन

- एकीकृत हेलीकॉप्टर नियंत्रण

- सामरिक युद्धाभ्यास

- समन्वित पनडुब्बी रोधी अभियान

- दोनों नौसेनाओं के अधिकारियों के बीच पेशेवर अनुभव का आदान-प्रदान

समुद्री सुरक्षा में बढ़ता सहयोग

भारतीय नौसेना के PRO कैप्टन विवेक मधवाल ने कहा, 'यह संयुक्त अभ्यास भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है, जो समुद्री सुरक्षा और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को उजागर करता है.' उन्होंने आगे कहा, 'यह सहयोग दोनों नौसेनाओं के मजबूत रिश्ते और एक स्थिर समुद्री वातावरण बनाए रखने के प्रति उनकी निष्ठा को रेखांकित करता है.'

इतिहास भी रहा है गवाह

यह कोई पहली बार नहीं है जब दोनों नौसेनाओं ने मिलकर अभ्यास किया है. वर्ष 2021 में भी इन दोनों समुद्री सेनाओं ने साझा अभ्यास किए थे, जिनमें कई जहाज, हवाई और पनडुब्बी अभियानों के साथ-साथ क्लोज क्वार्टर मैनूवरिंग शामिल थीं.

10 जहाज, 2 पनडुब्बी और...

इस संयुक्त अभ्यास में कुल मिलाकर 10 युद्धपोत, 2 पनडुब्बियां, लगभग 20 हवाई जहाज और लगभग 4,000 सैन्यकर्मी शामिल रहे. यह सहयोग समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है.

India Daily