menu-icon
India Daily

'हिजाब पर प्रतिबंध नहीं तो हटाने का सवाल कहां?', जानें बसवराज बोम्मई ने CM सिद्धारमैया को कैसे जमकर घेरा?

बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया पर अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के साथ-साथ केवल राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब बैन के मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया है. 

Avinash Kumar Singh
'हिजाब पर प्रतिबंध नहीं तो हटाने का सवाल कहां?', जानें बसवराज बोम्मई ने CM सिद्धारमैया को कैसे जमकर घेरा?

हाइलाइट्स

  • बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया सरकार पर बोला करारा हमला
  • 'हिजाब पर प्रतिबंध नहीं तो हटाने का सवाल ही कहां?'

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया सरकार पर करारा हमला बोला है. बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया पर अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के साथ-साथ केवल राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब बैन के मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया है. 

'हिजाब पर प्रतिबंध नहीं तो हटाने का सवाल ही कहां?'

बसवराज बोम्मई ने अपने बयान में कहा कि पूरे राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है लेकिन जहां ड्रेस कोड है वहां इसकी अनुमति नहीं है. मुस्लिम महिलाओं को हर जगह हिजाब पहनने की इजाजत है. जब हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है तो प्रतिबंध हटाने का सवाल ही कहां है? व्यापक शिक्षा नीति के अनुसार स्कूल की वर्दी नीति अस्तित्व में आई. इसे पिछली सरकार द्वारा इसे लागू किया गया. सिद्धारमैया ने हिजाब पर प्रतिबंध के आदेश को वापस लेने की बात तब कही है जब मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. यह मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है, जिसकी कड़े शब्दों मैं निंदा करता हूं. 

'हिजाब मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा'

बसवराज बोम्मई ने अपने बयान में आगे कहा कि हिजाब मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और ईरान और इराक में महिलाओं ने हिजाब के खिलाफ आजादी की मांग करते हुए संघर्ष शुरू कर दिया है. जब मामला शीर्ष अदालत के संज्ञान में था तो मुख्यमंत्री को इस विवाद पर बयान देने की क्या जरूरत थी. मुझे विश्वास है कि अदालत इसका संज्ञान लेगी.?

हमारी सरकार हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाएगी

बीते दिनों कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक सार्वजनिक बैठक में इस बात का ऐलान किया था कि उनकी सरकार राज्य में पिछली बीजेपी सरकार हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा देगी. सीएम सिद्धारमैया ने अपने भाषण में कहा कि लोग क्या पहनना और क्या खाना पसंद करते हैं, इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

CM सिद्धारमैया ने अपने बयान से लिया यू-टर्न

कर्नाटक में हिजाब बैन को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सिद्धारमैया ने ताजा बयान देकर सफाई पेश करते नजर आए. अपने बयान से पलटते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि अभी तक ऐसा नहीं किया है. किसी ने मुझसे हिजाब पर प्रतिबंध हटाने को लेकर सवाल पूछा जिसके जवाब में मैंने उन्हें जवाब दिया कि सरकार इसे रद्द करने पर विचार कर रही है.