दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसी चाल चल दी है, जिसका विपक्ष के पास शायद की कोई तोड़ हो. केजरीवाल ने एक ऐसा चुनावी वादा किया है जो विधानसभा चुनाव में आपकी प्रचंड जीत की इबारत लिख सकता है.
गेम चेंजर साबित होगी संजीवनी योजना
बुधवार को केजरीवाल ने संजीवनी योजना का ऐलान किया. इस योजना के तहत राज्य के 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का किसी भी सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जाएगा. मजे की बात ये है कि इस योजना के तहत इलाज कराने की लागत की कोई अपर लिमिट तय नहीं की गई है, जबकि केंद्र सरकारी की आयुष्मान भारत योजना के तहत आप केवल 5 लाख रुपए तक का इलाज ही मुफ्त करा सकते हैं. ऐसे में यह योजना अरविंद केजरीवाल की जीत में मील का पत्थर साबित हो सकती है.
Big win for Delhi's senior citizens with the launch of Sanjeevani Yojana. No matter the hospital or cost, all medical expenses for those over 60 will be covered.
This is how you build a compassionate healthcare system! 👏 #KejriwalKiSanjeevaniYojana
pic.twitter.com/r9yAQfBwsr— Dimo Tai (@dimo_tai) December 18, 2024Also Read
विस्तार से समझें योजना के लाभ