menu-icon
India Daily

Kangra youth arrested: पाकिस्तान का एक और 'जासूस' हिमाचल से गिरफ्तार, मोबाइल पर मिले ढेरों सबूत

कांगड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जासूसी के संदेह में 20 साल के कॉलेज ड्रॉपआउट अभिषेक भारद्वाज को हिरासत में लिया. अभिषेक पर राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप है.

garima
Edited By: Garima Singh
Kangra youth arrested: पाकिस्तान का एक और 'जासूस' हिमाचल से गिरफ्तार, मोबाइल पर मिले ढेरों सबूत
Courtesy: x

Kangra youth arrested: कांगड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जासूसी के संदेह में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई ने स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी है, क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है. 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को कांगड़ा के सुखार इलाके के निवासी अभिषेक भारद्वाज को उसके घर से हिरासत में लिया गया. अभिषेक एक कॉलेज ड्रॉपआउट है. पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए देहरा पुलिस स्टेशन लाया था. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू हर दी. 

Kangra youth arrested:
Kangra youth arrested: x

मोबाइल फोन से मिली संवेदनशील सामग्री

पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें संवेदनशील और आपत्तिजनक सामग्री पाई गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह सामग्री भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152बी के अंतर्गत आती है, जो जासूसी से संबंधित अपराधों को परिभाषित करती है. इस खुलासे ने मामले को और गंभीर बना दिया. 

कानूनी कार्यवाही शुरू

खुलासे के बाद देहरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.