Gujarat Rain: अहमदाबाद में रविवार को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में परेशानियां देखने को मिली. इसके अलावा, कुछ इलाकों में बारिश ने विकास कार्यों की पोल भी खोल दी. सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद में बाढ़ के कारण कई सड़कें और अंडरपास में पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
स्मार्ट सिटी अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण एक मुख्य सड़क धंस गई , जिससे कई घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित हुआ. वहीं, भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया. न्यूज एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में भारी बारिश के कारण शहर के शेला इलाके में सड़क धंसी हुई दिखाई दे रही है. सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा बना दिखा.
सड़क पर गड्ढा होने की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस की केरल इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष किया. केरल कांग्रेस ने सड़क का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि अहमदाबाद स्मार्ट सिटी में हाल ही में अंडरग्राउंड रेनवाटर हार्वेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया. इससे ये सुनिश्चित होता है कि पानी की एक भी बूंद अरब सागर में लीक न हो.
Underground rain water harvesting facility recently inaugurated in Ahmedabad Smart City. This ensures that not a single drop of water gets leaked to Arabian Sea. pic.twitter.com/NW2AT3sCIH
— Congress Kerala (@INCKerala) June 30, 2024
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, भारी बारिश के कारण अहमदाबाद और सूरत में भी जलभराव की खबरें आईं. सूरत जिले के पलसाना तालुका में मात्र 10 घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है. ANI के अनुसार, एक अन्य घटना में अहमदाबाद के केके नगर में भारी बारिश के बाद एक पेड़ उखड़कर एक कार पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई.
बारिश के कारण अहमदाबाद में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और शहर के लोगों को मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी के भरे होने से आने-जाने में काफी परेशानी हुई. शहर में हुई बारिश के बाद कुछ इलाकों में घरों में पानी भी भर गया. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच अहमदाबाद शहर में 62 मिमी बारिश हुई.
#WATCH | Gujarat: People face difficulties as heavy rains cause waterlogging in Ahmedabad.
— ANI (@ANI) June 30, 2024
Visuals from the Naranpura area. pic.twitter.com/6MQnOQKZ7N
गुजरात के गांधीनगर में भी स्थिति अलग नहीं थी, जहां लगातार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसमें एक कार भी समा गई.
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण गुजरात में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है और पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: The rainwater gathered in the underpass near Pathik Ashram was pumped out with the help of a water bowser. pic.twitter.com/6ywVTgmx9Z
— ANI (@ANI) June 30, 2024
ANI से बात करते हुए IMD के साइंटिस्ट प्रदीप शर्मा ने कहा कि अगले 5 दिनों में गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश होगी. सौराष्ट्र और कच्छ में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
IMD ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 और 4 जुलाई को दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी जिलों और उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बारिश होने की संभावना है.
Gujarat, Bharuch: Traffic jam due to a fallen tree during rains. Scenes of congestion occurred on Jambusar-Bharuch road near Dayadara village. The tree removal operation was carried out pic.twitter.com/8gBcmQzOnh
— IANS (@ians_india) June 30, 2024
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (State Emergency Operations Center) ने बताया कि रविवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच मात्र 10 घंटों में 43 तालुकाओं में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि पलसाना तालुका में 153 मिमी बारिश हुई.