menu-icon
India Daily

एक गलत स्टंट और इंसान जलकर खाक! शिवरात्रि जुलूस में गुजरात के एक व्यक्ति की मौत

महाशिवरात्रि पर उत्सव का माहौल पूरे देश में देखने को मिला. हालांकि गुजरात के दाहोद में इस उत्सव के दौरान घटी घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
एक गलत स्टंट और इंसान जलकर खाक! शिवरात्रि जुलूस में गुजरात के एक व्यक्ति की मौत
Courtesy: Pinterest

महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. जगह-जगह पर जुलूस निकाले गए. हालांकि गुजरात के दाहोद में यह उत्सव का माहौल तब एक डरावनी घटना में तबदील हो गया जब आग लगाने का एक स्टंट छोटी सी चुक की वजह से गलत हो गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं देखने वालों में डर का माहौल बन गया.

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने भी आए हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस में शामिल एक परफॉर्मर ने कथित तौर पर एक डेयरडेविल एक्ट के तहत खुद पर पेट्रोल डाला और स्टंट दिखाने के लिए खुद को आग लगा ली. हालांकि देखते ही देखते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. जिससे परफॉर्मर के पास मौजूद एक व्यक्ति आग चपेट में आ गया. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रमनभाई राठौड़ नाम का एक व्यक्ति स्टंट मैन के पास खड़ा था. तभी देखते ही देखते आग अचानक उसको अपने लपेटे में ले लिया, हालांकि वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आग अचानक और बहुत तेजी से फैला. इसकी वजह से कुछ भी कंट्रोल नहीं किया जा सका. घटना के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कुछ लोग इस दौरान फोन पर स्टंट रिकॉर्ड करते रहें. वहीं राठौड़ इस आग में कुछ  सेकंड के भीतर बुरी तरह झुलस गए. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि जब राठौड़ को इमरजेंसी हाल में अस्पताल लाया गया तो इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से आसपास के लोग अभी भी सदमे में हैं. कई लोगों ने सवाल उठाया कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इतने हाई-रिस्क स्टंट की इजाजत कैसे दी गई और क्या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे? हालांकि अधिकारियों के ओर से अभी कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है. अब इस जुलूस को आयोजित करने वाले लोगों पर सवाल उठ रहे हैं कि किसके परमीशन से उन्होंने ऐसे स्टंट रखें और इसके लिए क्या इंतजाम किए गए थे.