बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में एक शादी अचानक चर्चे में आ गई. बाराबंकी में दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के एक ऐसे राज का खुलासा हुआ जिसके बाद सबके होश उड़ गए. मामला खराब होता देख लड़के की पूरी फैमली फरार हो गई. सात फेरे खत्म होने बाद जब नई नवेली दुल्हन की विदाई का वक्त आया उससे ठीक पहले पता चला है कि दूल्हा किन्नर है. इस राज के खुलते ही हड़कंप मच गया और खुशियों का माहौल अफसोस और गुस्से में बदल गया.
यह घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस राज का भंडाफोड़ भी फिल्मी अंदाज में हुआ. जब शादी में विदाई के समय किन्नर पहुंच गए. फिर किन्नरों ने लड़के को देखते ही कुछ ऐसा कहा जिसको सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई.
दुल्हन चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी है. घर बसने से पहले ही टूट गया. लड़की के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छ महीने पहले शादी तय हुई थी. 13 फरवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र से बारात आई थी. जैसे हमेशा होता है शादी जैसे रस्मों में किन्नर शगुन लेने आते हैं. इस शादी में भी कुछ ऐसा ही हुआ शनिवार सुबह किन्नर शादी के घर में नेग लेने के लिए पहुंच गए. परिवार को दाल में काला तब लगा जब दूल्हे के परिवार ने 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये किन्नरों को नेग में दे दिए.
किन्नरों ने पुष्टि के लिए दूल्हे की अंदर जाकर जांच की. बाहर आकर किन्नरों ने जैसे कहा 'बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए' मंडप में हड़कंप मच गया. लड़की के परिवार का शक और गहरा हो गया और सख्ती से दुल्हे से पूछताछ की गई. डराने के बाद उसने सच को कबूल किया.
मामला खराब होता देख दूल्हे के कई दोस्त फरार हो गए. कुछ बाराती चुपचाप भाग निकले. लड़की के भाई की मानें तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी लड़का किन्नर निकलेगा. हालांकि दुल्हन के परिवार ने समझदारी दिखाते हुए लड़के के परिवार ने बात को ज्यादा बढ़ाया नहीं. दुल्हन पक्ष ने केवल दूल्हा पक्ष से शादी में हुए खर्च की मांग की. बाद में शेष बचे लोगों को जलपान कराकर वापस भेज दिया.
इस मामले के घटित होने के अगले दिन जब पुलिस टीम दूल्हे के घर पहुंची तो हैरान रह गई. घर सजा हुआ था. लेकिन खाली था. लोक लाज के डर से किन्नर और उसका परिवार गायब है.