menu-icon
India Daily

'कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता से सरकार को डरना चाहिए', प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात?

प्रशांत किशोर ने कहा कि इसकी लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि लोगों का व्यवस्था से भरोसा घट रहा है और लोगों का असंतोष बढ़ रहा है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता से सरकार को डरना चाहिए', प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात?
Courtesy: X

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा सोशल मीडिया पर  कॉकरोच जनता पार्टी से मिल रहे जबरदस्त समर्थन से सरकार को चिंतित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि लोगों का व्यवस्था से भरोसा घट रहा है और लोगों का असंतोष बढ़ रहा है.

पटना में पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने कहा कि तथाकथित पार्टी कुछ ही दिनों में चर्चा में आ गई है और लगभग दो करोड़ लोग इससे जुड़ चुके हैं. हालांकि अभी तक  इसका कोई संगठनात्मक ढांचा, नेतृत्व या स्पष्ट उद्देश्य सामने नहीं है. उन्होंने कहा कि कॉकरोच पार्टी को मिल रही प्रतिक्रिया समाज में व्यापत बेरोजगारी, भ्रष्टचार, महंगाई और  गैस व खाद की कमी जैसी समस्याओं का नतीजा है. लोगों का इस तरह के व्यंगात्मक अभियान से जुड़ना बताता है कि वे मौजूदा व्यवस्था से कितने निराश और चिंतित हैं.

2029 के चुनावों पर क्या होगा असर

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इसका असर 2029 के चुनावों पर पड़ेगा या नहीं, लेकिन सरकार को इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. भारत में इस पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा. इंस्टाग्राम, ट्विटर सब जगह  इसके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में इसने देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि इसी बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम पेज, पर्सनल अकाउंट और एक्स हैंडल या तो हैक कर दिया गया है या बैन कर दिया गया है.