menu-icon
India Daily

Independence Day 2023: 'आजादी' के रंग में डूबा दुबई का बुर्ज खलीफा, देखें शानदार वीडियो

Burj Khalifa On Independence Day भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. दरअसल बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है.

Purushottam Kumar
Independence Day 2023: 'आजादी' के रंग में डूबा दुबई का बुर्ज खलीफा, देखें शानदार वीडियो

नई दिल्ली: भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर पूरा देश आजादी के रंगो में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. देश से लेकर विदेश तक में भारत के स्वतंत्रता दिवस की झलक देखने को मिल रही है. भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर भारत का तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. दरअसल बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भारत के स्वतंत्रता दिवस की झलक दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुनिया की सबसे ऊंची इस इमारत को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है, इसके साथ ही भारत का राष्ट्रगान, 'जन गण मन' भी बज रहा है.

ये भी पढ़ें: लालकिले से PM मोदी ने ऐसा क्या बोला दिया कि हाथ जोड़ने लागे सामने बैठे CJI चंद्रचूड़

लाल किले पर पीएम ने फहराया तिरंगा
देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्रचीर पर आज लगातार 10वीं बार ध्वजारोहण किया है. इस दौरान पीएम मोदी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला. पीएम मोदी ने देशवासियों को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में शांति स्थापित हो रही है. पीएम मोदी ने अगले महीने यानी सितंबर में विश्वकर्मा योजना को शुरू करने का भी ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: लाल किले पर स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए खड़गे, कांग्रेस ने बताई वजह