Divya Pahuja Murder: गैंगस्टर संदीप गडोली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा की हत्या करके उसके शव के साथ गायब हुआ बलराज गिल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने बलराज को हावड़ा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. पुलिस उसे गिरफ्तार करके गुरुरग्राम लेकर आ रही है, जहां उससे हत्या और शव के बारे में पूछताछ की जाएगी.
दिव्या पाहुजा के शव के साथ फरार हुए बलराज गिल की गिरफ़्तारी के बाद भी अभी तक शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस बलराज को गुरुग्राम लेकर आ रही है. जहां उससे पूछताछ के बाद दिव्या के शव से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है.
गुरुग्राम पुलिस ने बलराज गिल और उसके साथी रवि के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए बुधवार को ही दोनों के खिलाफ लूकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था. इसके साथ ही दोनों को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. इसके अलावा शव के बारे में भी जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है.
दो जनवरी को होटल मालिक अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की गोली मार के हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बलराज गिल और रवि को बुलाया. अभिजीत ने इस काम के लिए दोनों को 10 लाख रुपए देने की बात कही. जिसके बाद दोनों दिव्या के शव को BMW कार में लेकर फरार हो गए. इधर काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस दिव्या के शव को ढूंढ नहीं पाई. पुलिस ने आशंका जताई दोनों ने दिव्या के शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया.