Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नोटिस भेजा है. सीएम अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस मामले में पहले ही जेल में हैं.
ED (Enforcement Directorate) summons Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal, asking him to appear before them on 2nd November in connection with the Delhi excise policy case.
— ANI (@ANI) October 30, 2023
(File photo) pic.twitter.com/ZAyJsOPVZa
गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झटका लगा है. सर्वोच्च अदालत ने सिसोदिया की जमानत यातिका को खारिज कर दी है. आप नेता की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि आज सिर्फ जमानत याचिका खारिज नहीं की गई है, बल्कि 338 करोड़ रुपये (मनी ट्रेल) भी स्थापित किया गया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने ये भी कहा कि ये अब केवल आरोप नहीं है, ये अब 338 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का एक क्वांटेटिव सबमिशन है. अब अरविंद केजरीवाल की सरकार को अदालत में बताना पड़ेगा कि पैसा कहां है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस केस में 338 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर कई ऐसे पहलू है, जो संदिग्ध साबित होते हैं. इसलिए उनकी (मनीष सिसोदिया) याचिका खारिज की जाती है.
बता दें कि मनीष सिसोदिया पिछले आठ महीनों से जेल में बंद हैं. इसी साल 26 फरवरी को CBI ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था. ये गिरफ्तारी दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी को लागू करने में हुए कथित घोटाले को लेकर हुई थी. बाद में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच ED कर रही है.
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका, बीजेपी ने पूछा- ‘कहां है पैसा...’