menu-icon
India Daily

शीशमहल, शराब घोटाला, दिल्ली हिंसा, साफ राजनीति...', राहुल ने केजरीवाल पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला

वेस्ट विनोद नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  आम आदमी पार्टी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है.

antima
Edited By: Antima Pal
शीशमहल, शराब घोटाला, दिल्ली हिंसा, साफ राजनीति...', राहुल ने केजरीवाल पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला
Courtesy: social media

Delhi Assembly Election 2025: वेस्ट विनोद नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  आम आदमी पार्टी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है.

राहुल गांधी ने कहा कि- केजरीवाल जी ने कहा था- नए तरह की राजनीति करूंगा, बिजली के पोल पर चढ़ गए थे, लेकिन... जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे, जब दिल्ली में हिंसा हुई तो कहीं नहीं दिखे. कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया. आपने केजरीवाल जी के घर की तस्वीर भी देख ली, वे 'शीशमहल' में रहते हैं.

आबकारी नीति मामले में बोला हमला

राहुल गांधी ने दावा किया कि जब दिल्ली में हिंसा हुई तो अरविंद केजरीवाल कहीं नज़र नहीं आए. उन्होंने कहा, "जब गरीबों को उनकी ज़रूरत थी और जब दिल्ली में हिंसा हुई तो आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कभी नज़र नहीं आए." उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने पर भी कटाक्ष किया.

आगे राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ BJP-RSS के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते है. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है. हम लोग 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलते हैं.  हमें नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए. हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए.