menu-icon
India Daily

रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने की थी पूछताछ, रेलवे लाइन पर मिला ED के अधिकारी का शव, आत्महत्या की आशंका!

जांच के दायरे में आने वाली ED को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल दिल्ली के पास साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक एक ईडी अधिकारी का शव बरामद किया गया है. इनकी पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई. खबर है कि कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने उनसे दो बार पूछताछ की थी लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था बावजूद वह काफी परेशान चल रहे थे.

India Daily Live
रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने की थी पूछताछ, रेलवे लाइन पर मिला ED के अधिकारी का शव, आत्महत्या की आशंका!
Courtesy: Social Media

भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की जांच के दायरे में आने वाले ED के एक अधिकारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. संभावना है कि उन्होंने सुसाइड की है. दरअसल मृतक ईडी अधिकारी का शव कल यानी मंगलवार को दिल्ली के पास साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला. गाजियाबाद के रहने वाले आलोक कुमार नई दिल्ली में ईडी में प्रतिनियुक्ति पर थे. इससे पहले उन्होंने आयकर विभाग में काम किया था. हाल ही में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने उनसे दो बार पूछताछ की थी लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था.

आलोक कुमार पंकज का नाम रिश्वत मामले में तब सामने आया था जब ईडी के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई को एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी कि संदीप सिंह ने उसके बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की थी. इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाया और सिंह को दिल्ली में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था.

ED अधिकारी ने की आत्महत्या?

संदीप सिंह ने कथित तौर पर मुंबई के एक जौहरी से भी रिश्वत ली थी. जिसके स्टोर पर पहले ईडी ने छापा मारा था. इसी मामले में एफआईआर में संदीप सिंह के साथ आलोक कुमार पंकज को भी आरोपी बनाया गया था. इस मामले के बाद संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया था. पुलिस ने ईडी अधिकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है. साथ ही कथित आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

रेलवे लाइन पर मिला ED के अधिकारी का शव

खबरों के अनुसार, ईडी के सहायक निदेशक संदीप सिंह के साथ अपना नाम CBI की FIR से आलोक कुमार रंजन सदमे में थे. इतना ही नहीं इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज हो गया था. संदीप सिंह की तरफ उन पर भी निलंबन की तलवार लटक रही थी. इसीलिए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अपने ऊपर कार्रवाई के डर से उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी होगी. हालांकि, अभी इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.