menu-icon
India Daily

गोवा में फिर खौफनाक वारदातः होटल मैनेजर ने पत्नी को समुद्र में डुबो कर मार डाला, फिर ऐसे खुली वारदात

आरोपी की पहचान गौरव कटियार के रूप में हुई है. कुछ समय पहले ही उसकी दीक्षा गंगवार (27) के साथशादी हुई थी. दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले थे.

Naresh Chaudhary
गोवा में फिर खौफनाक वारदातः होटल मैनेजर ने पत्नी को समुद्र में डुबो कर मार डाला, फिर ऐसे खुली वारदात

हाइलाइट्स

  • होटल के पास समुद्र किनारे पत्नी को टहलाने ले गया था आरोपी
  • पत्नी को समुद्र में डुबोने के बाद मचाया शोर, बोला- हादसा हो गया

Goa Hotel Manager Killed Wife Drowning in Sea: गोवा एक बार फिर सुर्खियों में है. कुछ दिन पहले बेंगलुरु की सीईओ सूचना सेठ ने यहां अपने चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी था, क्योंकि कथित तौर पर बेटे को देखकर उसने अपने अलग हुई पति की कड़वी याद आती थी. अस बार मामला पति-पत्नी का है. गोवा पुलिस ने कहा कि दक्षिण शहर में एक लक्जरी होटल के 29 वर्षीय प्रबंधक को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने समुद्र में डुबो कर पत्नी को मार डाला और फिर हत्याकांड को एक हादसा सिद्ध करने की कोशिश की. लेकिन एक अनजान शख्स के कारण पूरा केस खुल गया.

पुलिस ने बरामद किया दीक्षा का शव

जानकारी के मुताबिक ये वारदात गोवा के काबो डी रामा समुद्र तट की है. आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान गौरव कटियार के रूप में हुई है. आरोपी ने अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार (27) की मौत को एक दुर्घटना के रूप में बताने की कोशिश की, लेकिन एक व्यक्ति की ओर से शूट किए गए वीडियो ने उसकी पोल खोल दी. गोवा पुलिस को समुद्र तट के पास दीक्षा गंगवार का शव भी बरामद कर लिया है. 

होटल के पास समुद्र किनारे पत्नी को टहलाने ले गया था आरोपी

गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गौरव कटियार ने अपने विवाहेत्तर संबंध के चलते अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार की हत्या कर दी. दोनों की हाल ही में शादी हुई थी. अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुई जब गौरव अपनी पत्नी दीक्षा को समुद्र तट पर टहलाने के लिए ले गया था. ये समुद्री तट गौरव के होटल से काफी पास में है. इसके बाद आरोपी उसे समुद्र तट के पास एक चट्टानी इलाके में ले गया और समुद्र में डुबो दिया. अधिकारी ने कहा कि उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे. 

पत्नी को समुद्र में डुबोने के बाद मचाया शोर, बोला- हादसा हो गया

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गौरव ने मौके पर शोर मचाया और कहा कि ये हादसे के कारण हो गया है. जानकारी के बाद मौके पर क्यूनकोलिम पुलिस भी पहुंची थी. अधिकारी के मुताबिक, एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से शूट किए गए वीडियो ने गौरव कटियार की पोल खोल दी. वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि गौरव समुद्र तट से बाहर आ रहा है. पूरा ड्रामा रचने के लिए अलार्म बजाने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या उनकी पत्नी वास्तव में मर गई है, फिर से वापस लौट रहे हैं. बताया गया है कि आरोपी और पीड़िता उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे.