menu-icon
India Daily

पहली नजर में किराएदार को दिल दे बैठी 'भाभी', बाहर गया पति तो आशिक के साथ भागी

मामला फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र का है. यहां के मोहल्ला कौशल्या में रहने वाले एक शख्स ने थाना पुलिस को तहरीर दी है. शख्स का कहना है कि वह 7 दिसंबर को किसी काम से बाहर गया था.

Naresh Chaudhary
पहली नजर में किराएदार को दिल दे बैठी 'भाभी', बाहर गया पति तो आशिक के साथ भागी

हाइलाइट्स

  • प्यार में बदली महिला और पड़ोसी की दोस्ती तो उठा लिया कदम
  • 7 दिसंबर को किसी काम से गया था पति, घर लौटा तो नहीं मिली पत्नी

Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां किराए पर रहने वाले एक युवक का पड़ोस में रहने वाली भाभी पर दिल आया गया. पहले दोनों में दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों में प्यार पनप गया. साथ जीने-मरने की कसमें खाई और एक दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए. पति अब अपनी पत्नी को खोजने के लिए थाना पुलिस के चक्कर लगा रहा है. 

7 दिसंबर को किसी काम से गया था पति

जानकारी के मुताबिक मामला फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र का है. यहां के मोहल्ला कौशल्या में रहने वाले एक शख्स ने थाना पुलिस को तहरीर दी है. शख्स का कहना है कि वह 7 दिसंबर को किसी काम से बाहर गया था. जब वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. शख्स ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. शख्स ने पुलिस से उसकी पत्नी को खोजना की गुहार लगाई है. 

प्यार में बदली दोनों की दोस्ती तो उठा लिया कदम

वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़ित शख्स इलाके में किराने की दुकान करता है. उसके पड़ोस में किराए पर एक युवक रहता था. आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी की पहले दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. जिस वक्त महिला का पति किसी काम से बाहर गया, उसी वक्त महिला अपने प्रेमी पड़ोसी के साथ चली गई. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.