menu-icon
India Daily

 महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 35 नए केस आए सामने, संख्या 100 के पार

Maharashtra Corona Update: देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में भी 35 नए मामले सामने आए है. इन नए मामले के बाद महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 103 हो गई है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
 महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 35 नए केस आए सामने, संख्या 100 के पार

हाइलाइट्स

  • देश भर में 3 हजार के पार एक्टिव केस 

Maharashtra Corona Update: देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में भी 35 नए मामले सामने आए है. इन नए मामले के बाद महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 103 हो गई है. ये संख्या कोरोना के एक्टिव मरीजों की है. इसमें से 52 एक्टिव मामले राजधानी मुंबई से है.

देश भर में 3 हजार के पार एक्टिव केस 

वहीं राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो पुणे में 17 और ठाणें में 18 कोरोना के एक्टिव केस हैं. देश भर में जहां पिछले 24 घंटों की बात करें तो 752 केस दर्ज किए गए हैं. जिसके वजह से 4 लोगों की मौत भी हो गई है. वहीं देश भर में एक्टिव मामलों की बात करें तो संख्या 3 हजार के पार पहुंच गई है. इसको लेकर WHO ने चेतावनी भी जारी की है. कोरोना को लेकर लोगों के बीच एक बार फिर से चिंता देखी जा रही है.